साक्षी से पहले भी थी एक गर्लफ्रेंड
जी हैं धोनी के बारे में यह तो सबको पता है कि उन्होंने साक्षी से लव मैरिज की है। वहीं फिल्म में ये भी दिखाया गया था के उनकी पहली प्रेमिका प्रियंका रही थी, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन अब धोनी की लव लाइफ से जुड़ा एक और राज सामने आया है। साक्षी और प्रियंका के पहले स्कूल में धोनी एक लड़की को दिल दे बैठे थे। इस बात का जिक्र चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रमोशनल इवेंट में खुद माही ने किया।