बांसवाड़ा. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान टीम के खिलाड़ी महेंद्रसिंह धोनी बुधवार को करीब सुबह 10 बजे एक सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण करने बांसवाड़ा पहुंचे। एमएस धोनी निजी विमान से तलवाड़ा हवाई पट्टी पर उतरे जहां पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह तय कार्यक्रम के अनुसार व्यस्त हो गए। लेकिन जैसे ही महेंद्रसिंह धोनी के बांसवाड़ा आने की बात लोगों को पता लगी तो हर कोई एमएस की एक झलक देखने के लिए लालायित हो उठा।