क्रिकेट

देवधर ट्रॉफी: कार्तिक की 99 रनों की अच्छी पारी, हनुमा विहारी और स्पिनरों के दम पर इंडिया बी की जीत

भारतीय घरेलू क्रिकेट में मंगलवार से शुरू हुए देवधर ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया बी ने इंडिया ए टीम को 43 रनों के अंतर से शिकस्त दी।
2 min read
dinesh
देवधर ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक ने खेली 99 रनों की पारी, हनुमा विहारी और स्पिनरों के दम पर इंडिया बी की जीत

नई दिल्ली। भारतीय घरेलू क्रिकेट में मंगलवार से शुरू हुए देवधर ट्रॉफी में पहले दिन पहला मुकाबला इंडिया ए और इंडिया बी टीम के बीच खेला गया। इंटरनेशनल स्तर पर भारत के लिए खेल रहे कई बड़े क्रिकेटरों के शामिल होने की वजह से यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया। लेकिन अंतिम ओवरों में स्पिनरों की अच्छी गेंदबाजी के दम पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया बी की टीम ने दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम को 43 रनों के अंतर से शिकस्त दी। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम नई दिल्ली में खेले गए इस मैच में दिनेश कार्तिक (99), रविचंद्रन अश्विन (54), हनुमा विहारी (87) और मनोज तिवारी (52) ने बल्ले से अपना दम दिखाया।

इंडिया-बी ने बनाए 261 रन-
इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए थे। उसके लिए हनुमा विहारी ने नाबाद 87 और मनोज तिवारी ने 52 रनों की पारी खेली थी। जवाब में इंडिया-ए की टीम 46.4 ओवरों में 218 रनों पर ही ढेर हो गई। इंडिया-बी की तरफ से लेग स्पिनर मयंक मारकंडे ने चार विकेट लिए तो वहीं शाहबाज नदीम के हिस्से तीन विकेट आए। मंयक ने अश्विन को आउट कर साझेदारी को तोड़ा तो वहीं नदीम ने कार्तिक को शतक पूरा नहीं करने दिया।

इंडिया-ए की शुरुआत रही खराब-
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए ने अपने पांच विकेट 87 के कुल स्कोर पर ही खो दिए थे। यहां से कप्तान कार्तिक और अश्विन ने टीम को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की। इन दोनों को बल्लेबाजी करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही थी। दोनों आसानी से रन बना रहे थे। इसी बीच अश्विन ने मयंक की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन चूक गए और स्टम्पिंग हो गए।

अश्विन और कार्तिक की अच्छी पारी-
अश्विन का विकेट 210 के कुल स्कोर पर गिरा। अश्विन ने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। इसके चार रन बाद ही नदीम की गेंद कार्तिक के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई जिसे नदीम ने अपने आगे डाइव मार कर कैच किया और कार्तिक की पारी का अंत किया। यहां से इंडिया-ए की हार तय हो गई थी। कार्तिक ने अपनी पारी में 114 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा एक ***** लगाया। मयंक ने श्रेयस गोपाल (1), धवल कुलकर्णी (0) और मोहम्मद सिराज (2) के विकेट लेकर इंडिया-ए को हार सौंपी।

इंडिया-बी की बल्लेबाजी का हाल-
इससे पहले, इंडिया-बी के ऊपरी क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसका निचला क्रम पूरी तरह से विफल रहा। मोहम्मद सिराज ने रुतुराज गायकवाड़ (2) का विकेट लेकर इंडिया-बी को पहला झटका दिया। वह 28 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद मयंक अग्रवाल (46), कप्तान श्रेयस अय्यर (41), विहारी और तिवारी ने अच्छी पारियां खेल टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया लेकिन टीम का निचला क्रम पूरी तरह से विफल रहा और इंडिया-बी 300 के करीब पहुंचने से चूक गई। इंडिया-ए के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। कुलकर्णी, सिराज, सिद्धार्थ कौल, क्रूणाल पांड्या, श्रेयस गोपाल को एक-एक विकेट मिला।

Published on:
23 Oct 2018 07:36 pm
Also Read
View All
ENG vs IND: इंग्लैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रेयस अय्यर स्‍वीकार की अपनी गलती, बताया कहां हो गई चूक

Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND: इंग्लैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से जीती सीरीज़, गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन और बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

IND vs ENG: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, ब्रूक सेंचुरी से चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG Test: क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटक लीडर बोर्ड में दर्ज़ किया नाम, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड