क्रिकेट

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर वायरल, क्या आपने देखा

-क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma)का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।-चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।-धनाश्री के डांस वीडियो पर चहल ने कमेंट करते हुए लिखा, 'Wow...'-वीडियो में डांस के दौरान काफी एनर्जेटिक दिख रही हैं धनाश्री वर्मा। एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 12:16 PM IST
yujvendra_chal.jpg

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर क्रिकेट पिच पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी खूबसूरत पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। इस लिस्ट में अब तक क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, हाल ही युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा(Dhanashree Verma)का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो गया। इस वीडियो में धनाश्री स्काई ब्लू लहंगा पहने क्यूटीपाई सॉन्ग (Cutiepie song) पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में धनाश्री वर्मा अपने स्टाइल से वाकई गजब ढहा रही हैं। इस वीडियो को धनाश्री ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं क्रिकेटर युजवेंद्र ने भी इस वीडियो के लिए धनाश्री वर्मा की खूब तारीफ की है।

वेडिंग स्पेशल है यह डांस वीडियो
धनाश्री वर्मा का वायरल हो रहा यह डांस वीडियो वेडिंग स्पेशल है, जिसमें वह क्यूटीपाई सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में डांस के दौरान वह काफी एनर्जेटिक दिख रही हैं। साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए धनाश्री ने लिखा, 'क्या आपको लगता है कि आप हमारी डांस एनर्जी से मैच कर पाएंगे।' अपने डांस से जुड़ा उन्होंने पूरा वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। धनाश्री वर्मा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए युजवेंद्र चहल ने लिखा, 'Wow...'

पेशे से डॉक्टर हैं धनाश्री वर्मा
बता दें कि युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन वे डांस भी बहुत अच्छा करती हैं। कुछ दिन पहले धनाश्री कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह लहंगा पहने पोज देती नजर आई थीं। डॉक्टरी के साथ-साथ धनाश्री वर्मा ने डांस में अच्छी खासी पहचान बना ली है। उनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं।

No data to display.
Published on: