क्रिकेट

रोहित शर्मा ने इसे बताया ‘मुंबई का योद्धा’, रोते हुए मैदान से बाहर गया खिलाड़ी

जैसे ही मुंबई ने 42वां रणजी खिताब जीता धवल कुलकर्णी इमोशनल हो गए और मैदान पर ही रोने लगे। टीम के सभी खिलाड़ियों ने आकर धवल को गले लगाया। कुलकर्णी के रिटायरमेंट पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। रोहित ने उन्हें 'मुंबई का योद्धा' बताया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 3:44 PM IST
rohit_dhawal_.jpg

Mumbai vs vidarbha, Ranji Trophy Final: भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फ़ाइनल मुक़ाबला उनके करियर का आखिरी मुक़ाबला था। इस मैच में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों के बड़े अंतर से हरा 42वीं बार खिताब अपने नाम किया। मुंबई के लिए आखिरी विकेट कुलकर्णी ने ही लिया। उन्होंने विदर्भ के तेज गेंदबाज उमेश यादव को बोल्ड करते हुए मैच खत्म किया। लेकिन जैसे ही उन्हें यह विकेट मिला वे भावुक होकर मैदान पर ही रोने लगे।

इमोशनल हो गए कुलकर्णी -
जैसे ही मुंबई जीता कुलकर्णी इमोशनल हो गए। उनकी आंखों में आंसू दिख रहे थे। टीम के सभी खिलाड़ियों ने आकर धवल को गले लगाया। इस मैच में तेज गेंदबाज ने तीन विकेट झटके हैं। मैच के बाद कुलकर्णी ने मैच के बाद कहा कि उन्हें नहीं लग रहा था कि गेंदबाजी मिलेगी। लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे उन्हें मैच फिनिश करने के लिए गेंद थमा दी।

यह भी पढ़ें : अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई बनी 42वीं बार रणजी चैंपियन, शार्दुल और मुशीर खान रहे मैच के हीरो

रोहित शर्मा ने बताया योद्धा -
कुलकर्णी के रिटायरमेंट पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें 'मुंबई का योद्धा' बताया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलकर्णी ने 96 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम पर 285 विकेट दर्ज हैं। कुलकर्णी ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू सितंबर 2008 में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ किया था।

कुलकर्णी का करियर -
35 साल के कुलकर्णी ने भारत के लिए 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 19 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान कुलकर्णी का बेस्ट फिगर 34 रन देकर चार विकेट रहा, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज किया था। उसी वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 264 रन बनाए थे। कुलकर्णी ने भारत के लिए 2 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर तीन विकेट दर्ज हैं।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान