Ranji Trophy 2023-24 Final: रणजी ट्राफी 2023-24 का फ़ाइनल मुक़ाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों के बड़े अंतर से हरा 42वीं बार खिताब अपने नाम किया। मुंबई के लिए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।