रिपोर्ट में एक फ्रेंचाइजी अधिकारी के हवाले से कहा गया है, 'एक बार जब खिलाड़ी नीलामी के लिए पंजीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए। इससे मुकरना गैर-पेशेवर है और बीसीसीआई को इस पर ध्यान देना चाहिए।' दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर, मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में करेगी।