13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी ये पांच टीम, तीसरा नाम चौंकाने वाला

IPL 2024: पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अपने नियमित कप्तानों के साथ नहीं उतरी थी। वहीं गुजरात टाइटन्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल अपने कप्तानों में बदलाव किए है। तो आइए नज़र डालते हैं इन टीमों के कप्तानों पर।

3 min read
Google source verification
ipl_2024_change_captains.jpg

New Captains, Indian premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। लोकसभा चुनावों के चलते इस बार आईपीएल 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इस साल आईपीएल की टीमों में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। लेकिन चार टीमें ऐसी हैं जो अपने बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी। ये टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटन्स (GT), मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैं।

पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अपने नियमित कप्तानों के साथ नहीं उतरी थी। वहीं गुजरात टाइटन्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल अपने कप्तानों में बदलाव किए है। तो आइए नज़र डालते हैं इन टीमों के कप्तानों पर -

कोलकाता नाइट राइडर्स -
कोलकाता नाइट राइडर्सके नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले सीजन में चोटिल होने की वजह से नहीं खेले थे। जिसके चलते केकेआर की कप्तानी युवा बल्लेबाज नीतीश राणा ने की थी। राणा ने 14 मैचों में 31.77 के औसत और 140.96 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे। लेकिन अब अय्यर पूरी तरह से फिट हैं और इस सीजन में वापसी के लिए तैयार हैं। केकेआर ने उन्हें अपना कप्तान घोषित कर दिया है। वहीं राणा को उपकप्तान बनाया गया है। अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

दिल्ली कैपिटल्स -
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है। उन्होंने 2021 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी। दरअसल, उस सीजन में तब दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर थे और वे इंजर्ड होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जिसके बाद पंत को ये ज़िम्मेदारी मिली। फ‍िर 2022 में भी पंत को दिल्ली ने बतौर कप्तान रिटेन किया था। लेकिन दिसम्बर 2022 में उनका भयानक कर एक्सीडेंट हुआ और वे लंबे समय से लिए क्रिकेट से दूर हो गए। एक्सीडेंट के चलते वे आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं रहे और उनकी गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेव‍िड वॉर्नर ने कमान संभाली थी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पंत पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।

गुजरात टाइटन्स -
गुजरात टाइटन्स के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या थे। लेकिन इस साल वे ट्रेड होकर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस लौट गए हैं। ऐसे में फ्रेंचाईजी ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है। गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने ऑरेन्ज कैप जीता था। गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। 24 साल के शुभमन गिल ने साल 2018 में केकेआर के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

सनराइजर्स हैदराबाद -
सनराइजर्स हैदराबाद हर दूसरे साल अपने कप्तान में बदलाव करता है। पिछले साल इस टीम की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मारक्रम की थी। मारक्रम की कप्तानी में टीम ने कुछ खास नहीं किया और 14 में से 10 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही थी। टीम का परफॉर्मेंस सुधारने के लिए हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को अपना नया कप्तान चुना है। पैट कमिंस पर हैदराबाद ने नीलामी में मोटा पैसा खर्च किया और 20.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। पैट कमिंस के लिए क्रिकेट की दुनिया में पिछले 9 महीने बेमिसाल रहे हैं। उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था, वहीं टीम एशेज रिटेन करने में भी कामयाब रही थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया 2023 में भारत में हुए वर्ल्ड कप को भी जीतने में सफल रही थी।

मुंबई इंडियंस -
मुंबई इंडियंस ने 10 साल बाद अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया है। ऐसे में इस साल हार्दिक मुंबई की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे। मुंबई ने ऑल-कैश डील में पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात की टीम अपने शुरुआती सत्र में खिताब जीतने में सफल रही जबकि पिछले सत्र के फाइनल में उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।