15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म किया छक्कों का सूखा लेकिन कर बैठे बड़ी चूक और निराश होकर लौटे पवेलियन

India A vs Sri Lanka A: Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर Sri Lanka ए के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 21 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उन्होंने इस दौरान अपना छक्कों का सूखा जरूर खत्म किया।

2 min read
Google source verification
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Mistake in IND A vs SL A Match: टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एक बार फिर श्रीलंका A के खिलाफ सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। ट्राई-नेशन ए सीरीज के पहले मुकाबले में वह श्रीलंका ए के खिलाफ 14 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि आज फिर से श्रीलंका ए के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इस दौरान सूर्यवंशी ने छक्कों के सूखे को खत्म कर दिया।

अब तक 15 चौके और 1 छक्का

आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 2 मुकाबलों में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे। हालांकि सीरीज के चौथे मुकाबले में उन्होंने 9वीं गेंद पर छक्का लगाकर छक्कों के सूखे को खत्म कर दिया। सूर्यवंशी 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। अब तक इस सीरीज में सूर्यवंशी सिर्फ 79 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का लगाया है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) टॉस हार गए, जिसकी वजह से उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि तिलक वर्मा भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने भारतीय पारी की शुरुआत की और पहले ओवर में संभलकर खेलते हुए सिर्फ 2 रन बनाए। लेकिन दूसरे ओवर में सूर्यवंशी का आक्रामक रूप देखने को मिला। उन्होंने पहली गेंद पर चौका जड़ा, इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़कर ओवर से कुल 17 रन बटोरे।

खड़े-खड़े शॉट खेलने की फिर गलती

इसके बाद अगले ओवरों में उन्होंने कुछ रन जोड़े। चौथे ओवर की पहली गेंद पर सूर्यवंशी ने फिर चौका लगाया, लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गए। आउटसाइड ऑफ स्टंप के बाहर उछाल लेती गेंद को वह खड़े-खड़े खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद सीम होकर पॉइंट की दिशा में गई, जहां खड़े वनुजा सहन ने शानदार कैच लपककर सूर्यवंशी को पवेलियन की राह दिखा दी।

श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।

भारत ए की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम और यश ठाकुर।

ये भी पढ़ें: श्रीलंका A के खिलाफ डू ऑ डाई मैच में उतरी टीम इंडिया, टॉस हारने के बाद पहले कर रही है बल्लेबाजी