क्रिकेट

Dinesh Karthik LLC: दिनेश कार्तिक ने नहीं कहा क्रिकेट को अलविदा, लेजेंड्स लीग क्रिकेट में मचाएंगे धमाल

Legends League Cricket 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने वाले दिनेश कार्तिक LLC में शामिल हो गए हैं, जो उनके शानदार करियर में एक नया अध्याय है।

2 min read

Dinesh Karthik Joins Legends League Cricket: भारत के बेहतरीन व्हाइट बॉल फिनिशर्स में से एक दिनेश कार्तिक आधिकारिक तौर पर लेजेंड्स लीग क्रिकेट के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। मध्य क्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, स्टंप के पीछे अपने तेज तर्रार विकेटकीपिंग स्किल्स और हाल ही में एक कमेंटेटर के रूप में अपने असाधारण काम के लिए जाने जाने वाले कार्तिक का एलएलसी में शामिल होना उनके शानदार करियर में एक नया अध्याय है।

LLC में खेलने के लिए कार्तिक बेकरार

दिनेश कार्तिक ने लेजेंड्स लीग क्रिकेट में शामिल होने पर कहा, "लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलना निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसका मैं अपने संन्यास के बाद बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से दोनों तरह से इस काम के लिए तैयार हूं और हमेशा से जिस तरह का क्रिकेट खेलना पसंद करता रहा हूं, उसे खेलने के लिए उत्सुक हूं। फैंस का लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद और मुझे उम्मीद है कि मैं एक बार फिर मैदान पर आपका मनोरंजन करूंगा।"

तीनों प्रारूपों में 180 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्तिक ने 3463 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एकमात्र टेस्ट शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। कार्तिक के नाम 172 शिकार भी हैं, जिनमें से अधिकांश स्टंप के पीछे और कुछ आउटफील्ड में किए गए। कार्तिक ने 257 मैचों में 4,842 रन के साथ अपना आईपीएल करियर समाप्त किया, जिसमें 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। अपने शानदार आईपीएल करियर में कार्तिक ने छह फ्रेंचाइजी के लिए खेला। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल) के साथ उद्घाटन सत्र में अपनी शुरुआत की। वह 2011 में पंजाब में चले गए और मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के लिए खेले।

Raman Raheja ने किया स्वागत

लेजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने लीग में कार्तिक का स्वागत करते हुए कहा, "हम दिनेश कार्तिक के हमारे साथ जुड़ने से बहुत उत्साहित हैं। उनकी प्रतिभा, मैच खत्म करने और दर्शकों का मनोरंजन करने की उनकी आदत निस्संदेह लेजेंड्स लीग क्रिकेट में मूल्य जोड़ेगी। हम उन्हें अन्य क्रिकेट दिग्गजों के साथ एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं, जो दिग्गज क्रिकेटरों के लिए दूसरी पारी के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करेंगे।"

Updated on:
27 Aug 2024 06:14 pm
Published on:
27 Aug 2024 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर