13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हार्दिक पंड्या के हाथ में पाकिस्तान की GDP’ भारतीय ऑलराउंडर की एक पोस्ट ने मचाई सनसनी

Hardik Pandya 16cr Watch: हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने लगभग 16 करोड़ की घड़ी पहनी है, जिसको लेकर फैंस पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
hardik pandya watch

Hardik Pandya Social Media Post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर इस समय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी घड़ी है। दरअसल उन्होंने 26 अगस्त को एक पोस्ट डाली, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या और नताशा की तलाक की घोषणा के बावजूद भारतीय ऑलराउंडर ने स्माइल करते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो में फैंस की नजर उनके हाथों पर पड़ी, जहां उन्होंने प्लेटिनम पाटेक फिलिप नॉटिलस फैक्ट्री सेट की घड़ी पहनी है, जिसकी कीमत लगभग 1.5 मिलियन यूरो बताई जा रही है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 16 करोड़ रुपए की होती है।

जिसके बाद हार्दिक पंड्या के फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई। किसी ने उनकी एक्स वाइफ को लेकर कमेंट किया तो किसी ने आगे बढ़ने की बात लिखी है। एक यूजर ने तो यहा तक लिख दिया कि "पाकिस्तान की GDP भाई के दाहिने हाथ में है।" यह कमेंट सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है।

अगले महीने हो सकती है मैदान पर वापसी

आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या इस समय छुट्टियां मना रहे हैं और उनकी क्रिके मैदान पर वापसी अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में होने की संभावना है। पंड्या ने आखिरी बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग लिया था, जहां भारत में खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता। हार्दिक पंड्या के वर्ल्ड कप सफर के बाद लताक की चर्चाएं तेज हो गई और इस ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इन चर्चाओं पर सच्चाई की मुहर लगा दी।

ये भी पढ़ें: 6 अक्टूबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, ICC को इस वजह से बदलना पड़ा शेड्यूल