23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 के 33वें मुकाबले में MI के खिलाफ CSK के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी, जानें इसके पीछे की वजह

IPL 2026, MI vs CSK: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में सीएसके के खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे।

2 min read
Google source verification
CSK Players Black band

संजू सैमसन (फोटो- IANS)

CSK Players Wear Black Band vs MI: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। सीएसके के खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए खिलाड़ी हाथों पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।

सीएसके ने जताया दुख

सीएसके ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया था कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया। टीम ने अपने इस पोस्ट में मुकेश और उनके परिवार के लिए संवेदना और समर्थन जताया था।

फ्रेंचाइजी ने लिखा, "सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर दुख जताता है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।" मुकेश की मां का निधन मंगलवार को हो गया था, जिसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए अपने घर लौट गए थे हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुकेश चौधरी सीएसके की ओर से शामिल हैं। मुकेश ने इस सीजन सीएसके की तरफ से एकमात्र मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का विकेट लिया था।

IPL 2022 में किया था कमाल का प्रदर्शन

मुकेश साल 2022 से सीएसके टीम से जुड़े हुए हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे। अब तक अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 17 मुकाबले खेले हैं और 19 विकेट हासिल किए हैं। 46 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एमआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने मैथ्यू शॉर्ट को बाहर करते हुए उनकी जगह प्रशांत वीर को मौका दिया है। वीर को ऑक्शन में सीएसके ने 14.20 लाख रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।