23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LSG के खिलाफ जीत के बावजूद बुरा फंसा RR का ये तूफानी गेंदबाज, अब भुगतना पड़ेगा इतना जुर्माना

Nandre burger Fined in IPL 2026: IPL 2026 में नांद्रे बर्गर पर ऋषभ पंत के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार के चलते 10% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया।

2 min read
Google source verification
Nandre Burger fined in IPl 2026

नांद्रे बर्गर (फोटो- IANS)

IPL 2026, LSG vs RR: लखनऊ सुपरजायंट्स को उसके घर में हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम बुधवार को जीत की पटरी पर लौट आई। अब उसके 7 मैचों में 10 अंक हैं और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 159 रन बनाए। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की टीम सिर्फ 118 रन पर ढेर हो गई। इस हार के साथ ऋषभ पंत एंड कपनी के प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है तो वहीं RR का दावा और मजबूत हो गया है। हालांकि इस दौरान टीम के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर के खिलाफ BCCI ने तगड़ा एक्शन लिया और मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया।

पंत को कहा अपशब्दों

बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का आरोप लगा। बुधवार को मैच के दौरान, बर्गर आक्रामक इशारे करते हुए दिखे। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य पर आउट करने के बाद बर्गर ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, "राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। नांद्रे बर्गर ने आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा भी मान ली है। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।"

क्यों लगा नांद्रे बर्गर पर जुर्माना

आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध मैच के दौरान किसी अन्य खिलाड़ी के प्रति अपमानजनक भाषा, हरकतें या इशारे करने या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाने से जुड़ा होता है। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, चार डिमेरिट पॉइंट जमा होने पर एक सस्पेंशन पॉइंट बन जाता है, जिसके बाद तय सीमा तक पहुंचने पर एक मैच का बैन लगाया जाता है। ये पॉइंट खिलाड़ी के रिकॉर्ड पर 36 महीने तक बने रहते हैं, इसलिए बर्गर को आगे सावधानी बरतनी होगी।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई और 40 रन से मैच हार गई। आरआर के लिए नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। बर्गर ने पंत के अलावा मिचेल मार्श का भी विकेट लिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026