क्रिकेट

बुधवार को होगा सुपर 8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, हर हाल में जीतना चाहेंगी दोनों टीमें

ICC T20 World Cup 2026 Super 8: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड (Sri Lanka vs New Zealand) के बीच करो या मरो का मैच होगा। श्रीलंका इंग्लैंड से हार के बाद जीत की तलाश में है, जबकि न्यूजीलैंड को पाकिस्तान मैच बारिश से धुलने के बाद एक अंक मिला है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत जरूरी।
2 min read
Feb 24, 2026
Sri Lanka vs New Zealand in Super 8
सुपर 8 में श्रीलंका-न्यूजिलैंड के बीच करो-या-मरो का मुकाबला (Image: ANI)

ICC T20 World Cup Super 8: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण में बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच एक निर्णायक मुकाबला (Sri Lanka vs New Zealand) होने जा रहा है। ग्रुप 2 में दोनों टीमों की स्थिति नाजुक है, जहां श्रीलंका को इंग्लैंड से हार के बाद जीत की सख्त जरूरत है, वहीं न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच से मिले एक अंक से आगे बढ़ना चाहेगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच करो या मरो का है।

श्रीलंका घरेलू मैदान पर स्पिनरों की मदद से मजबूत दिख रहा है, जबकि न्यूजीलैंड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजों पर भरोसा करेगा। ऐसे में दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज थ्रिलर देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मैच-डे पर दिन का तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो शाम को 24-27 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि ह्यूमिडिटी 80-99 प्रतिशत तक हो सकती है, जो खिलाड़ियों के लिए थकान बढ़ाने वाली होगी। बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हवा की गति 2-10 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग दे सकती है। श्रीलंका में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का पिछला मुकाबला बारिश से धुल गया था, लेकिन इस बार मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मैच संभव होगा।

पिच रिपोर्ट

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच टी20 मैचों में बैलेंस्ड, लेकिन आमतौर पर स्पिन-फ्रैंडली मानी जाती है। टूर्नामेंट में यहां खेले गए पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 173 रहा है, और चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। पिच धीमी है, जहां गेंद ग्रिप कर टर्न करती है और स्पिनरों को फायदा मिलता है। बड़ी बाउंड्री के कारण छक्के लगाना मुश्किल होगा। पिच समय के साथ सूखेगा और चेजिंग टीमों को यहां संघर्ष करना पड़ सकता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनना बेहतर रणनीति होगी और 160-170 का स्कोर मुश्किल साबित हो सकता है।

टी20 विश्व कप में ये भिड़ंत हमेशा से रही है रोचक

टी20 विश्व कप में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक पांच मुकाबले हुए हैं, जहां न्यूजीलैंड ने एक सुपर ओवर समेत तीन मैच जीते हैं। वहीं श्रीलंका को दो जीत मिली हैं। 2009 में श्रीलंका ने 48 रनों से जीत दर्ज की, 2010 में न्यूजीलैंड ने दो विकेट से बाजी मारी। 2012 का मैच टाई रहा, लेकिन सुपर ओवर में न्यूजीलैंड विजयी रहा। 2014 में श्रीलंका ने 59 रनों से हराया, और 2022 में न्यूजीलैंड ने 65 रनों से जीत हासिल की। अंतर्राष्ट्रीय टी20 में कुल 28 मैचों में 16 जीत के साथ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है, जबकि श्रीलंका ने 11 जीते हैं।

टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन

टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ग्रुप स्टेज में मजबूत रहा। लेकिन सुपर 8 में इंग्लैंड के खिलाफ 147 का पीछा करते हुए टीम 95 पर ढेर हो गई। वहीं न्यूजीलैंड ने ग्रुप में तीन जीत (कनाडा, अफगानिस्तान, यूएई) और दक्षिण अफ्रीका से एक हार के साथ सुपर 8 में प्रवेश किया, जहां पाकिस्तान मैच बारिश से धुल गया और एक अंक मिला।

श्रीलंकाई परिस्थितियों में स्पिनर निर्णायक होंगे। श्रीलंका से महेश थीक्षाना (9 विकेट), दुनिथ वेल्लालागे और वनिंदु हसरंगा पर नजर रहेगी, जबकि पथुम निसांका और कुसल मेंडिस बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड से मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी स्पिन चुनौती देंगे, साथ ही ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन की आक्रामक बल्लेबाजी श्रीलंका के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है। टिम साउदी का अनुभव भी कारगर साबित हो सकती है।

Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच