क्रिकेट

Duleep Trophy 2024: उमरान मलिक की अचानक तबीयत बिगड़ी, एक साथ 3 स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से हुए बाहर!

Duleep Trophy 2024: आईसीसी के नए फरमान के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद जगी थी लेकिन अब धीरे धीरे कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

less than 1 minute read

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी के आगाज से पहले भारतीय फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दोनों इंडिया 'बी' के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं, जबकि इंडिया 'सी' के उमरान मलिक भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होना है। टूर्नामेंट के पहले राउंड के लिए टीमों में कई परिवर्तन देखने को मिले हैं। पुरुष चयन समिति ने 2024-25 दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए टीम में कुछ सब्सटीट्यूट की घोषणा की है।

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया है कि सिराज और मलिक दोनों ही बीमार चल रहे हैं और इन दोनों के समय पर फिट होने की संभावना नहीं है। ऐसे में सिराज की जगह पर नवदीप सैनी और मलिक की जगह पर गौरव यादव को शामिल किया गया है। वहीं जडेजा को रिलीज किए जाने की वजह सामने नहीं आई है। उनके संबंध में प्रेस विज्ञप्ति में केवल इतना बताया गया है कि उन्हें टीम 'बी' के दल से रिलीज कर दिया गया है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी का दलीप ट्रॉफी खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वह इस समय स्पोर्ट्स हर्निया इंजरी से रिकवर कर रहे हैं।

5 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

दलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होने जा रहा है। इसके मुकाबले अनंतपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 19 सितंबर से भारत-बांग्लादेश की टेस्ट श्रृंखला भी शुरू होने वाली है, ऐसे में जिन खिलाड़ियों को भारतीय दल में चुना जाएगा उनकी जगह पर अन्य खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में मौका दिया जाएगा।

Published on:
27 Aug 2024 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर