क्रिकेट

Duleep Trophy 2026 के फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, साउथ जोन के खिलाफ हो गई चूक

Vaibhav Suryavanshi Weakness: दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। इस मुकाबले में गेंदबाज ने उनकी कमजोरी का फायदा उठाया और शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर उनका विकेट हासिल किया।
2 min read
Sep 06, 2026
Vaibhav Suryavanshi missed 50
अर्धशतक से फिर चुके वैभव सूर्यवंशी (फोटो-BCCI)

East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 100 रन पर ही यह साझेदारी टूट गई। वैभव सूर्यवंशी ने फिर शॉर्ट गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे, जो वो पिछले कई मुकाबलों से करते आ रहे हैं। सूर्यवंशी ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली और मिलिंद की गेंद पर त्यागराजन को कैच देकर पवेलियन लौटे।

आउट होने से पहले सिराज की उड़ाई धज्जियां

आउट होने से पहले सूर्यवंशी ने कई बेहतरीन शॉट खेले। उन्होंने सिराज के ओवर में एक छक्का और 2 चौके भी लगाए। उन्होंने मोहम्मद सिराज के उस ओवर से 14 रन बटोरे। हालांकि अपनी कमजोरी नहीं सुधार सके और अर्धशतक से चूक गए। सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी धीरे धीरे एक्सपोज होने लगी है। अगर सूर्यवंशी को आउट करना है तो शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद रखिए और अगर बाउंस अच्छी मिल जाती है तो सूर्यवंशी को खेलने में दिक्कत होती है। मिलिंद ने भी सूर्यवंशी को आउट करने के लिए यही तरकीब अपनाई और उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जहां त्यागराजन ने डीप में जाकर आसानी से कैच पकड़ लिया।

ईस्ट जोन का शानदार प्रदर्शन जारी

आपको बता दें कि इस जोन ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले क्वार्टर फाइनल में जहां उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन को एकतरफा मुकाबले में मात दी थी, तो वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को हराया था। अब उनका सामना साउथ जोन से हो रहा है, जो 13 बार दलीप ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। वहीं ईस्ट जोन ने भी दो बार ट्रॉफी उठाई है, लेकिन उन्हें खिताब जीते 13 साल हो चुके हैं। आखिरी बार 2012 में दलीप ट्रॉफी का खिताब ईस्ट जोन ने जीता था।

इस मुकाबले के लिए साउथ जोन ने दो बड़े बदलाव किए और टीम प्लेइंग इलेवन में देवदत्त पडिक्कल के साथ मोहम्मद सिराज को शामिल किया, जबकि ईस्ट जोन की टीम लगभग वैसी ही है। ईशान किशन की कप्तानी में अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार, अभिजीत सरकार, मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी के साथ अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।

Updated on:
06 Sept 2026 11:57 am
Published on:
06 Sept 2026 11:57 am