
England vs India 2nd ODI Match Highlights: भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 44 ओवर में सिर्फ 233 रन पर सिमट गई और मेजबान इंग्लैंड के सामने 234 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से जहां विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम दर्ज किए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत ठीक-ठाक रही। पहले विकेट के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। गिल 30 गेंदों पर 6 चौकों मदद से 31 रन बनाकर गस एटकिंसन का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर विराट कोहली उतरे और इन दोनों दिग्गजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 47 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर विकेट के पीछे जोस बटलर के दस्तानों में थमा बैठे।
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों के 104 के स्कोर पर पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली का साथ देने ईशान किशन क्रीज पर उतरे, लेकिन वह सिर्फ एक रन बनाकर सैम करन का शिकार बने। फिर श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे और कोहली का बखूबी साथ निभाया। इसी दौरान विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी हुई। 178 के स्कोर पर यह भारत को चौथा बड़ा झटका था। कोहली 66 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने, लेकिन वह शतक से चूक गए।
भारत के चार विकेट गिरने के बाद श्रेयस का साथ देने वाशिंगटन सुंदर उतरे, लेकिन वह सिर्फ दो रन, इसके बाद पिछले मैच के हीरो अक्षर पटेल महज एक रन फिर शिवम दुबे बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस तरह भारत महज 193 के स्कोर पर सात विकेट गंवा चुका था।
यहां से श्रेयस का साथ भारतीय टेलेंडर ने बखूबी निभाया और टीम 44 ओवर में 233 रन स्कोर बोर्ड पर लगा सकी। श्रेयस ने 71 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं, जसप्रीत बुमराह 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।