क्रिकेट

ENG vs IND: इंग्लैंड ने दूसरे T20 मैच में भारत को हराकर सीरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त, जैकब बेथल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

England vs India 2nd T20I: इंग्लैंड ने 5 टी20 मैचों की सीरीज़ के दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
2 min read
Jul 04, 2026
ENG vs IND
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 मैच में हराया (Photo - ICC)

भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज़ के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीरीज़ का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था।

जैकब बेथल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

इंग्लैंड की जीत में जैकब बेथल (Jacob Bethell) ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 46 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली।

अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में इंग्‍लैंड को दिए दो बड़े झटके

191 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसे पहले ही ओवर में शून्‍य के स्‍कोर पर फिलिप साल्‍ट (Philip Salt) के रूप में पहला झटका अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने दिया। साल्‍ट गोल्‍डन डक पर आउट हुए। इसके बाद पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरे ओपनर जोस बटलर (Jos Butller) भी बगैर खाता खोले अर्शदीप का दूसरा शिकार बने।

भारतीय गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन

भारतीय गेंदबाजों ने मैच में जमकर रन लुटाए। अर्शदीप ने 3 विकेट लिए, लेकिन 4 ओवर में 40 रन दिए। हर्षित राणा (Harshit Rana) ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया। रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 4 ओवर में 60 रन लुटाए। वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट चटका। सबसे किफायती गेंदबाजी अक्षर पटेल (Axar Patel) ने की, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट झटका।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अर्धशतक से चूके

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर अच्‍छी शुरुआत दिलाई। भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में सूर्यवंशी दो छक्‍कों की मदद से 14 रन बनाकर स्‍टंप हो गए। फिर अभिषेक महज 24 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्‍के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 40 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली।

Updated on:
04 Jul 2026 11:02 pm
Published on:
04 Jul 2026 10:46 pm