क्रिकेट

ENG vs IND: टीम इंडिया में अचानक इस तेज गेंदबाज की एंट्री? भारत-ए के स्टार खिलाड़ी को इंग्लैंड में रोका

Harshit Rana: हर्षित राणा को इंग्लैंड में रोका गया है। ऐसे में 20 जून से मेजबान टीम के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में उन्हें शामिल किए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई है।
less than 1 minute read
Jun 16, 2025
Team India
Team India (Photo Credit- BCCI @X)

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज को बस कुछ दिन रह गए हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों के संन्यास के बाद नव नियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन वार्मअप मैच खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्त किया है, जिसमें इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले गए दो मैच और एक इंट्रा स्क्वाड मैच है। भारतीय टीम के साथ ही साथ पिछले दो सप्ताह से भारत-ए टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है।

सरफराज खान, ऋतुराज गायकवाड़, अंशुल कंबोज, खलील अहमद और हर्षित राणा भारत-ए टीम का हिस्सा थे। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षित राणा को इंग्लैंड में रुकने को कहा गया है, जबकि भारत-ए के शेष के शेष खिलाड़ी स्वदेश लौटेंगे। हार्षित राणा ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ केवल एक मैच खेला और 1 विकेट चटकाने में सफलता हांसिल की थी।

हर्षित राणा को इंग्लैंड में रोक गया है। ऐसे में 20 जून से मेजबान टीम के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में उन्हें शामिल किए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई है। यह तब है, जब भारतीय टेस्ट टीम में पहले से ही जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला