क्रिकेट

ENG vs IND Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी महिला टीम

Team India Squad for England Tour 2025: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज की शुरुआत 28 जून से होगी।

less than 1 minute read
May 15, 2025

England vs India 2025: इंग्लैंड दौरे पर जहां भारतीय पुरुष टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है तो महिला टीम भी अंग्रेजों को चुनौती देने के लिए तैयार है। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। हरमनप्रीत कौर को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है तो दोनों टीमों की उपकप्तान स्मृति मंधाना होंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 28 जून, 2025 से इंग्लैंड में पांच टी20I और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं।

चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है, उसमें सबसे चौकाने वाली खबर ये है कि शेफाली वर्मा का नाम वनडे टीम से गायब है। वहीं हरलीन देओल दोनों टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं।

ENG vs IND T20 सीरीज के लिए भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे।

ENG vs IND ODI सीरीज के लिए भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे।

ENG vs IND का पूरा शेड्यूल

29 जून को ट्रेंट ब्रिज में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई को ब्रिस्टल में दूसरा, 4 जुलाई को लंदन ओवल में तीसरा, मैनचेस्टर में 9 जुलाई को चौथा और सीरीज का 5वां मुकाबला बर्मिंघम में 12 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 16, 19 और 22 जुलाई को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

Updated on:
15 May 2025 07:29 pm
Published on:
15 May 2025 07:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर