क्रिकेट

सात साल में तीसरी बार घर में वनडे सीरीज हारा इंग्लैंड, भारत ऐसा करने वाली दूसरी टीम

ENG vs IND: पिछले सात साल में इंग्लैंड तीसरी बार अपने घर पर वनडे सीरीज हारा है। भारत ऐसा करने वाली दूसरी टीम है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में 3-2 से हराया था। इसके बाद 2020 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2-1 से मात दी थी।

2 min read
पिछले सात साल में इंग्लैंड तीसरी बार अपने घर पर वनडे सीरीज हारा है।

England vs India Records: इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला गया। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इसी के साथ इंग्लैंड पिछले 7 साल में तीसरी बार घर में वनडे सीरीज हार गया है।

इंग्लैंड को घरेलू वनडे सीरीज में 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराया था। इसके बाद 2020 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2-1 से मात दी थी। वहीं अब 2022 में भारत ने उन्हें 2-1 से हारा दिया है। वहीं 2015 के बाद से भारत और इंग्लैंड ने चार वनडे सीरीज खेली हैं। इनमें से तीन में इंग्लैंड को मुंह की खानी पड़ी है।

यह भी पढ़ें : अपने पूरे करियर में जो महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाये, वो कर दिखाया ऋषभ पंत ने


2017 में भारत में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2018 में इंग्लैंड ने अपने देश में भारत को 2-1 से हराया था। उसके बाद 2021 में भारत में और अब 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही बार इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज गवाई है।

टी 20 की बात करें तो 2015 के बाद से भारत और इंग्लैंड ने चार सीरीज खेली हैं। ये सभी सीरीज भारत ने जीती हैं। 2017 में भारत ने 2-1 से इंग्लैंड को हराया था। वहीं 2018 में भी 2-1 से सीज जीती थी। 2021 में पांच मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में दोनों देशों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और भारत ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की और 2022 में भी भारत ने 2-1 से इंग्लैंड को हराया है।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर के 60 रनों की बदौलत 45.5 ओवरों में 259 रन बनाए। कप्तान बटलर के अलावा जेसन रॉय ने 41 और मोईन अली ने 24 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। वहीं युजवेंद्र चहल ने तीन और सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक के बाद एक रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद पांड्या और पंत ने मिलकर टीम को संभाला और एक आसान जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें : पांड्या-पंत ने की ऐतिहासिक पार्टनरशिप, धोनी और रैना के बाद ऐसा करने वाली तीसरी जोड़ी


पांड्या ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। वहीं ऋषभ पंत ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और 2 सिक्स की मदद से नाबाद 125 रन बनाए। दोनों ने इस मैच में पांचवें विकेट के लिए 133 रन जोड़े। भारत ने यह मुकाबला 42.1 ओवरों में ही जीत लिया।

Published on:
18 Jul 2022 10:19 am
Also Read
View All