क्रिकेट

Eng vs Ind: ड्रेसिंग रूम में सोते हुये पकड़े गये रवि शास्त्री, भज्जी ने यूं ली चुटकी

बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय कोच रवि शास्त्री ड्रेसिंग रूम में सोते हुए दिखे। जिसपर हरभजन सिंह ने उनका मजाक यूं बनाया।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 5:26 PM IST
ravi
Eng vs Ind: ड्रेसिंग रूम में सोते हुये पकड़े गये रवि शास्त्री, भज्जी ने यूं ली चुटकी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय बर्मिंघम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस समय टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल प्रगति पर है। इंग्लैंड की पहली पारी 287 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। इससे पहले मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को आउट कर टीम इंडिया की वापसी के दरवाजे खोल दिए। मैच के पहले दिन भारत का प्रदर्शन को बढ़िया रहा। लेकिन कोच रवि शास्त्री ने कुछ ऐसा किया कि वो मजाक के पात्र बन गए। दरअसल पहले दिन के खेल में एक समय रवि शास्त्री ड्रेसिंग रूम में सोते हुए पकड़े गए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायलर हो रही है।

मैच के रोमांचक पल जहां कमेंटेटरों और प्रशंसकों को रोमांचित कर रहे थे, वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ड्रेसिंग रूम में सो रहे थे। इंग्लैंड की टीम जब तीन विकेट खोकर 156 रन बनाकर क्रीज पर थी, तब टीवी कैमरों में कोच शास्त्री की झपकी लेते तस्वीर भी दिखाई दे गयी। दिलचस्प यह रहा कि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और कमेंट्री करते हुये उन्होंने शास्त्री का मजाक बना दिया।

मैच के लिये कमेंट्री कर रहे हरभजन के साथ उस समय और भी कमेंटेटर बैठे हुये थे जो उस समय तेजी से हंस पड़े जब भज्जी ने कहा, उठ जाओ रवि। वहीं ड्रेसिंग रूम में जहां शास्त्री अपनी कुर्सी पर बैठे सो रहे थे तो उनके बराबर में बैठकर ईयर फोन लगाकर कमेंट्री सुन रहे बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को भी यह सब सुनाई दे गया।

हरभजन ने कमेंट्री करते हुये संजय से कह दिया, संजय यदि आप मेरी बात सुन रहे हैं तो रवि को मेरा संदेश दे दें। यह सुनकर संजय भी हंस पड़े और जब बांगड़ ने शास्त्री को यह सब बताया तो वह भी हंस दिये। खैर इस समय मजाक-मस्ती से आगे सभी कमेंटेटर और कोच मैच का मजा ले रहे हैं।

Published on: