क्रिकेट

ENG vs PAK Pitch Report: लीड्स में गरजेगा पाक बल्लेबाजों का बल्ला या बटलर एंड कंपनी मचाएगी गदर? जानें हेडिंग्ले की पिच का हाल

ENG vs PAK 1st T20I Updates: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली 4 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जोफ्रा आर्चर लंबे समय के बाद खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जिन पर दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरे होंगी।

2 min read

ENG vs PAK 1ns T20 Pitch Report: इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच पर पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरे होंगी। इस मैच के बाद ही पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की टीम का ऐलान होगा। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी मैदान पर अपनी पूरी क्षमता का परिचय देने की कोशिश करेंगे। यह मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा, जहां शुरुआत में तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। ऐसे में शाहीन अफरीदी और लंबे समय बाद वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

जानें कैसी है लीड्स की पिच (Leads Pitch Report)

हेडिंग्ले की पिच पर पहली पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद करती है। हालांकि बल्लेबाजों ने शुरुआत में विकेट बचा लिए तो पिच बल्लेबाजी के अनुकूल हो जाती है। नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले बॉलरों को ज्यादा मदद मिलती है। स्पिनर्स के लिए इस पिच में कुछ खास नहीं है लेकिन सटीक लाइन औप लेंथ से वह भी यहां प्रभावित कर सकते हैं। यहां अब तक खेले गए 4 मैचों में 2 बरा पहले बल्लेबाजी और 2 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पहली पारी की औसत स्कोर 188 है तो दूसरी पारी में औसतन 148 रन बनते हैं।

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट, डेविड मलान, हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टन, मोईन अली, सैम करन, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली, आदिल राशिद और जोफ्रा आर्चर।

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, अब्बास अफरीदी और मोहम्मद आमिर।

Published on:
21 May 2024 08:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर