
ENG vs PAK T20I Series 2024: इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भिड़ने के बाद फिर से आमने सामने होने वाली हैं। इस 4 मैचों की सीरीज की शुरुआत 22 मई से होगी, जिसके लिए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आईपीएल को बीच में छोड़ दिया है। इस सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर ही पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा करेगी। 24 मई से पहले आईसीसी के नियम के अनुसार सभी 20 टीमों को अपनी अपनी टीम चुन लेनी है। ऐसे में उम्मीद है कि पाकिस्तान की टीम पहले टी20 मुकाबले के बाद वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान करे।
आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाड़ियों को प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले मुकाबले में हारने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे मैच में वापसी की और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि दोनों मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों का प्रदर्शन सेलेक्टर्स देखकर परेशान जरूर होंगे और ढेर सारे विकल्प के बावजूद उन्हें 3-4 तेज गेंदबाज चुनने में काफी मसक्कत करनी पड़ सकती है। दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण होने वाली है। काफी लंबे समय से टीम से बाहर रहने वाले आर्चर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए रवाना होना चाहेंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली 4 टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। जोस बटलर टीम के कप्तान हैं तो फिल साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक और बेन डकेट को बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। मोईन अली, लियम लिविंग्सटन, विल जैक्स और सैम करन को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर, क्रिस जोर्डन, रीस टॉप्ली और मार्क वुड शामिल हैं तो आदिल रशीद और टॉम हार्टले स्पिन डिपार्टमेंट को संभालेंगे।
सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, उस्मान खान, हसन अली , हारिस रऊफ, आगा सलमान, अबरार अहमद और इरफान खान।
जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), फिल साल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक और बेन डकेट, मोईन अली, लियम लिविंग्सटन, विल जैक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जोर्डन, रीस टॉप्ली, मार्क वुड, आदिल रशीद और टॉम हार्टले।
22 मई, 2024, रात 11 बजे: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पहला टी20 मैच- लीड्स
25 मई, 2024, शाम 7 बजे: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरा टी20 मैच- बर्मिंघम
28 मई, 2024, रात 11 बजे: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, तीसरा टी20 मैच- कार्डिफ
30 मई, 2024, रात 11 बजे: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, चौथा टी20 मैच- लंदन