क्रिकेट

ENG vs SA: साल्ट-बटलर की धमाकेदार बल्‍लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने T20i में 300 पार कर रचा इतिहास, चकनाचूर हुए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

ENG vs SA 2nd T20i Records: फिल साल्‍ट और जोस बटलर की तूफानी बल्‍लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच 2 विकेट के नुकसान पर रिकॉर्ड 304 रन बना डाले। इसके जवाब में साउथ की पूरी टीम 158 पर ढेर हो गई। इस हाईस्‍कोरिंग मुकाबले में इंग्‍लैंड 10 बड़ रिकॉर्ड बनाए हैं।

3 min read
Sep 13, 2025
साउथ अफ्रीका के खिलाफ एतिहासिक पारी खेलने वाले इंग्‍लैंड के ओपनर फिल साल्‍ट और जोस बटलर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

England vs South Africa 2nd T20i Records: फिल सॉल्ट की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली पारी 300 आंकड़ा पार करते हुए इतिहास रच डाला है। हालांकि इससे पूर्व जिम्बाब्वे और नेपाल की टीम टी20 इंटरनेशनल में 300+ का स्‍कोर कर चुकी हैं, लेकिन उन्‍होंने ये उपलब्धि छोटी टीमों के खिलाफ हासिल की थी। वहीं, इंग्लैंड ने कमाल साउथ अफ्रीका जैसे देश के खिलाफ किया है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 304 रन का विशाल स्‍कोर बनाया। इसके बाद साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को 16.4 ओवर में 158 रन पर समेटते हुए 146 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस हाईस्‍कोरिंग मैच में यूं तो ढेरों रिकॉर्ड बने हैं। आइये एक नजर डालते टॉप-10 रिकॉर्ड पर-

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड ने T20i में 300+ रन बनाकर रचा इतिहास, भारत का सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड टूटा, साल्ट ने बरपाया कहर

फुल मेंबर टीम के खिलाफ दूसरा सबसे तेज 100 

फिल साल्ट ने ओपनिंग पार्टनर जोस बटलर के साथ इंग्लैंड को विस्‍फोटक शुरुआत देते हुए महज 35 गेंदों पर 100 रन बना दिए। किसी भी फुल मेंबर टीम के विरूद्ध ये दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में नंबर-1 पर वेस्टइंडीज है, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 2023 में 33 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।

16.06 का रिकॉर्डतोड़ रन रेट

जोस बटलर और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी के बीच 47 गेंदों पर 126 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों ने 16.06 के रन रेट से बल्‍लेबाजी की। किसी फुल मेंबर टीम का टी20 इंटरनेशनल में 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी का ये सर्वोच्‍च रन रेट है।

T20I में पहले 10 ओवर के बाद सबसे बड़ा स्कोर

166/1 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैनचेस्टर 2025)

156/3 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड (एडिनबर्ग 2024)

152/1 - भारत बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद 2024)

150/3 - जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया (नैरोबी 2024)

टीम का सबसे तेज दोहरा शतक

इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में ही अपने 200 रन पूरे कर लिए। T20I में यह किसी टीम का अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक है। इससे पहले 2024 में सबसे तेज दोहरा शतक जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 12.5 ओवर में पूरा किया था।

T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक

फिल साल्ट ने महज 39 गेंदों पर शतक पूरा किया। इंग्लैंड के लिए T20I में किसी बल्लेबाज का ये सबसे तेज शतक है। इससे पहले 2021 में ये रिकॉर्ड लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। साल्ट ने नाबाद 141 रन बनाए, जो किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज टी20i में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है।

T20i में दूसरी सबसे ज्‍यादा बाउंड्री

इंग्लैंड की ओर से इस मुकाबले में 30 चौके और 18 छक्के के साथ कुल 48 बाउंड्री लगी हैं। टी20 इंटरनेशनल में ये अब तक की दूसरी सबसे ज्‍यादा बाउंड्री हैं। इस मामले में जिम्बाब्वे टॉप पर है, जिसने गाम्बिया के खिलाफ कुल 57 बाउंड्री लगाई थीं।

फुल मेंबर टीम के खिलाफ T20I में सर्वश्रेष्‍ठ स्कोर

304/2 - इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (मैनचेस्टर 2025)

297/6 - भारत बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद 2024)

283/1 - भारत बनाम साउथ अफ्रीका (जोहान्सबर्ग 2024)

278/3 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड (देहरादून 2019)

267/3 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (तारूबा 2023)

T20I में सर्वश्रेष्‍ठ स्कोर

344/4 - जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया (नैरोबी 2024)

314/3 - नेपाल बनाम मंगोलिया (हांग्जो 2023)

304/2 - इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका (मैनचेस्टर 2025)

297/6 - भारत बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद 2024)

286/5 - जिम्बाब्वे बनाम सेशेल्स (नैरोबी 2024)

T20I पावरप्ले में दोनों टीमों का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

172 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (वानखेड़े 2016)

169 - स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (एडिनबर्ग 2024)

166 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैनचेस्टर 2025)

164 - वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (सेंचुरियन 2023)

इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 146 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। ये टी20 इंटरनेशनल में रनों के हिसाब से इंग्लिश टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2019 में वेस्टइंडीज को 137 रनों से शिकस्‍त दी थी।

Also Read
View All

अगली खबर