क्रिकेट

वसीम जाफ़र ने कुछ इस तरह उड़ाया ‘Bazball’ का मज़ाक, इंग्लैंड को जमकर किया ट्रोल

वसीम जाफर ने 'Bazball' को लेकर इंग्लैंड टीम का मज़ाक बनाया है और जमकर ट्रोल किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

2 min read

Wasim jaffer ENG vs SA: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बेच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 दिन में टेस्ट खत्म कर दिया और इंग्लैंड को पारी और 12 रनों से हरा दिया। इस हार के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने ट्वीट कर 'Bazball'का मज़ाक उड़ाया है।

वसीम जाफर ने ट्वीट कर लिखा, 'चौथी पारी में बज़बॉल ने कमाल किया है", दक्षिण अफ्रीका: कोई चौथी पारी नहीं होगी।' इतना ही नहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने भी इंग्लैंड पर चुटकी लेने का कोई मौका नहीं गंवाया। मैच जीतने के बाद उन्होंने कहा, "सोचा नहीं था कि यह टेस्ट आसान होगा, खासकर आज सुबह उठकर। हमने सोचा कि वे 'Bazball' की मदद से बड़ी बढ़त हासिल करेंगे। जब हमारी गेंदबाजी की बारी थी, तो हमें गेंद को सही जगह पर रखना था।"

दरअसल, जब से ब्रैंडन मैक्कुलम इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बने है तब से 'Bazball' काफी चर्चा में है। 'Bazball'के तहत चौथी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज तेज बल्लेबाजी करते हैं और बड़े से बड़ा लक्ष्य पाने की कोशिश करते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन बार इंग्लैंड ने 250 से अधिक रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था। वहीं भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की चौथी पारी में 378 रन बनाकर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर मुंबई हाफ मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी, 9.5 हज़ार धावक लेंगे हिस्सा


मैक्कलम का निकनेम 'बैज' है और इसकी शुरुआत उन्होंने ही की थी। इसलिए इसे 'Bazball' कहा जाता है। बता दें इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में सिर्फ 165 रन पर समेट दिया था। इसके बाद मेहमान टीम ने पहली पारी में 326 रन बनाए और 161 रन की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के बल्लेबाज अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने धराशाई हो गए और टीम सिर्फ 149 रन बना सकी।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11


इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पहले टेस्ट मैच का नतीजा सिर्फ 6 सेशन के अंदर आ गया। ये टेस्ट मैच सिर्फ तीन दिन तक चला। कगिसो रबाडा ने पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए। रबाडा को उनकी लाजवाब परफॉर्मेंस के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Updated on:
20 Aug 2022 11:26 am
Published on:
20 Aug 2022 11:21 am
Also Read
View All