
Sachin Tendulkar Marathon: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बहु प्रतीक्षित एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मुंबई हाफ मैराथन के पांचवें संस्करण को यहां जियो गार्डन्स, बांद्रा कुला काम्प्लेक्स से रविवार को हरी झंडी दिखाएंगे। कोरोना के बाद इस रेस की वापसी हो रही है। सचिन हाफ मैराथन और 10के के विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे। जीवन के सभी हिस्सों से 13,500 से ज्यादा धावक मुंबई हाफ मैराथन के तीन विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेंगे जो देश की प्रतिष्ठित रोड रेस में से एक बन चुकी है। इनमें से 4,000 से अधिक धावक 21 किमी चैलेन्ज में भाग लेंगे जबकि 7,000 और 2,500 धावक 10के और 5के रेस में उतरेंगे।
एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड अम्बेसेडर सचिन तेंदुलकर ने कहा, "एक एक्सरसाइज के रूप में दौड़ने के कई फायदे हैं शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से।" उन्होंने दौड़ की पूर्वसंध्या पर कहा, "महामारी होने के बाद से फिटनेस पर फोकस काफी बढ़ गया है और लोगों ने सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को महसूस किया है।"
क्रिकेट आइकन ने कहा, "एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस धीरे धीरे देश में वर्षों से फिटनेस आंदोलन को मजबूत कर रहे हैं। हर साल मुम्बई हाफ मैराथन में हम धावकों में विविधता देखते हैं जिसमें गंभीर धावक से लेकर अमेच्योर शामिल हैं जो अपने परिवार और मित्रों के साथ इस रेस में हिस्सा लेने आते हैं। मैं सभी भागीदारों को सुरक्षित और सफल दौड़ के लिए अपनी शुभकामनायें देता हूं।"
यह भी पढ़ें: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे दूसरा वनडे, जानें कब और कहां देख सकते है लाइव मैच
एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी कार्तिक रमन ने कहा, "हर वर्ष दौड़ के शौकीन इस यूनीक मानसून दौड़ में हिस्सा लेने का इन्तजार करते हैं। इस साल भी हम धावकों के सकारात्मक रेस्पोंस से खुश हैं जो मुम्बई की इस दौड़ में हिस्सा लेने को बेताब हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह सकारात्मक ²ष्टिकोण बना रहे और मुम्बई फिट और स्वस्थ जीवनशैली में देश का प्रतिनिधित्व करे।"
हाफ मैराथन जियो गार्डन्स बीकेसी से शुरू होगी और काम्प्लेक्स की अंदरूनी सडकों से 10 किमी के दो चक्कर लगाएगी। हाफ मैराथन (21के) सुबह 5.15 बजे शुरू होगी जबकि 10के 6.20 बजे और 5के 8.00 बजे शुरू होगी। विभिन्न कॉपोर्रेट टीमों के भागीदार इवेंट के रोमांच को बढ़ाएंगे जो अपने पांचवें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। दौड़ में भारतीय नौसेना से 2000 से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को पारी और 12 रन से हराया
हाफ मैराथन में सबसे उम्रदराज धावक 82 वर्ष के हैं जबकि महिला भागीदार 72 वर्ष की हैं। ग्रिड पर सबसे युवा धावक सात साल की लड़की और आठ साल का लड़का है। दोनों पांच किमी चैलेन्ज में उतरेंगे। इस साल ,चाइल्ड लाइन 1098, आधिकारिक एनजीओ पार्टनर है। यह जरूरत में पड़े बच्चों के लिए राष्ट्रीय आपात सेवा है।
मुंबई हाफ मैराथन के आयोजक एनईबी स्पोर्ट्स ने घोषणा की है कि देश भर में विभिन्न रेसों को फिर से शुरू करने के लिए अनुमति और क्लियरेंस प्रदान कर दी गयी है। एनईबी स्पोर्ट्स के सीएमडी नागराज अडिगा ने कहा, "हमने इस दौड़ को सुरक्षित और सभी धावकों के लिए मनोरंजक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं। हम रविवार की दौड़ के लिए सभी को अपनी शुभकामनायें देते हैं।"
Updated on:
20 Aug 2022, 9:24 AM IST
Published on:
20 Aug 2022, 9:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.