क्रिकेट

SL vs ENG: श्रीलंका ने चेज किया वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास

Sri Lanka vs England ODI: श्रीलंका ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन का लक्ष्य हासिल कर वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया। इस दौरान टीम ने भारत के खिलाफ 2009 में बनाए अपने 411 रन के सफल रन चेज का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 10:33 PM IST
ENG vs SL
श्रीलंका का रिकॉर्ड रन चेज (फोटो England cricket X)

Highest Successful Run Chases in ODI Cricket: गुरुवार को रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया है। इस दौरान उसने अपना ही 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब उसने भारत के खिलाफ राजकोट में साल 2009 में 411 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 429 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने अविष्का फर्नांडो के 97, पवन रत्नायके के 130 और दासुन शनाका के 97 रनों की पारियों के बाद जनिथ लियानगे के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने एक गेंद रहते 8 विकेट खोकर 430 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इंग्लैंड ने खड़ा किया था विशाल स्कोर

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। हालांकि, दोनों जल्दी-जल्दी आउट हो गए, लेकिन उनके आउट होने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने गदर मचा दिया। जो रूट ने 69 रन बनाए, तो हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रन की पारी खेल डाली और वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 30 गेंदों में 66 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए।

इंग्लैंड के इस विशाल स्कोर को देखते हुए किसी को उम्मीद नहीं थी कि श्रीलंका की टीम 430 रन के लक्ष्य को हासिल कर पाएगी। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कामिंडू मेंडिस 18 रन बनाकर और कप्तान कुसल मेंडिस बिना खाता खोले आउट हो गए। पांचवें ओवर में 24 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद श्रीलंका की जीत लगभग नामुमकिन लग रही थी।

श्रीलंका की जीत के 4 हीरो

लेकिन अविष्का फर्नांडो के 97 रन, पवन रत्नायके के 130 और दासुन शनाका के 97 रनों की पारी ने मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद जनिथ लियानगे ने टेल एंडर्स के साथ मिलकर बचा हुआ काम पूरा कर दिया। रत्नायके ने 106 गेंदों में 130 रन की पारी खेली, तो दासुन शनाका ने 50 गेंदों में 97 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके बाद जनिथ लियानगे ने 27 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2006 में 438 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

वनडे इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत

विरोधी टीमजीतरनलक्ष्यसाल
ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका438/94352006
इंग्लैंडश्रीलंका429/44302026
भारतश्रीलंका411/84142009
वेस्टइंडीजभारत406/24032026
इंग्लैंडवेस्टइंडीज3894192019
इंग्लैंडश्रीलंका383/54302026
ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंड383/93892023
स्कॉटलैंडनीदरलैंड374/63732025
वेस्टइंडीजनीदरलैंड374/93752023
ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका372/63722016
Updated on:
22 Oct 2026, 10:33 PM IST
Published on: