क्रिकेट

ENG vs SL: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ इंग्‍लैंड बनाम श्रीलंका सुपर-8 का दूसरा मैच तो क्या होगा?

ENG vs SL: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड पहला मैच बारिश से धुलने के बाद आज 22 फरवरी को दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्‍लैंड के बीच खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर भी बारिश का साया है, अगर ये मैच भी रद्द होता है तो क्‍या होगा? आइये जानते हैं।
2 min read
Feb 22, 2026
ENG vs SL
श्रीलंका के कप्‍तान दसुन शनाका और इंग्‍लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक। (फोटो सोर्स: @/ICC)

ENG vs SL: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में श्रीलंका का मौसम क्रिकेट फैंस के साथ कुछ टीमों की टेंशन बढ़ा रहा है। यहां पाकिस्‍तान बनाम न्‍यूजीलैंड मैच के साथ अब तक दो मैच बारिश से धुल चुके हैं। वहीं, तीसरे मैच के रद्द होने का खतरा भी मंडरा रहा है। ये मैच आज 22 फरवरी को श्रीलंका और इंग्‍लैंड के बीच पल्‍लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाना है। लेकिन, पल्‍लेकेले के मौसम को लेकर बुरी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने यहां मैच के दौरान भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। अगर ये मैच बारिश से धुलता है तो क्‍या होगा? आइये एक नजर इस पर भी डाल लेते हैं।

श्रीलंका में अब तक ये दो मैच चढ़ चुके हैं बारिश की भेंट

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर-8 में 21 फरवरी को पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बिना कोई गेंद फेंके बारिश की भेंट चढ़ गया। जबकि इससे पहले पल्‍लेकेले में जिम्‍बाब्‍वे और आयरलैंड का ग्रुप स्‍टेज का मुकाबला भी बारिश से धुल गया था और अब पल्‍लेकेले में खेले जाने वाले श्रीलंका बनाम इंग्‍लैंड मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर 8 में इंग्‍लैंड बनाम श्रीलंका मैच अगर बारिश से धुलता है तो तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा, जिसका असर ये होगा कि इन दोनों के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है। सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियम के मुताबिक, मैच में बाधा आने पर तय समय के आधार पर नतीजा निकालने के लिए 90 मिनट अतिरिक्‍त मिलते हैं। हालांकि, अगर 5 ओवर के मैच के लिए भी समय नहीं होता है तो मैच रेफरी दोनों कप्‍तानों की सहमति लेकर मैच रद्द करने की घोषणा कर देते हैं और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाता है।

सुपर-8 ग्रुप-2 का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कोलंबो) मैच रद्द

22 फरवरी - श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (पल्लेकेले)*

24 फरवरी - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले)

25 फरवरी - श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (कोलंबो)

27 फरवरी - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (कोलंबो)

28 फरवरी - श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले)

Updated on:
22 Feb 2026 09:51 am
Published on:
22 Feb 2026 09:51 am
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री