क्रिकेट

बेहतर, मजबूत रूप से वापसी करेगा इंग्लैंड : लॉयन

एशेज के दूसरे मैच से पहले कंगारू टीम के दिग्गज गेंदबाज नाथन लियोन ने टीम को चेतावनी दी है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 11:13 PM IST
nathan lyon

नई दिल्ली। एशेज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम भले ही बुरी तरीके से हारी हो, लेकिन पलटवार करने में माहिर इंग्लैंड की टीम एडिलेड टेस्ट में पूरी मजबूती के साथ वापसी कर सकती है। यह कहना है आस्ट्रेलिया के ऑफ-स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन का। लियोन ने बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम के साथी खिलाड़ियों को यह कहते हुए चेताया है। लॉयन का कहना है कि इंग्लैंड इस टेस्ट मैच में अच्छी वापसी कर सकती है और ऐसे में वे सभी हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते। बता दें कि एशेज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम को दस विकेट से मात झेलनी पड़ी थी।

एशेज सीरीज में पहली बार दिन-रात का टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए आस्ट्रेलिया पूरी तैयारी कर रहा है। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में शनिवार से खेला जाएगा। इससे पहले, कंगारुओं ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था।

लॉयन ने संवाददाताओं से कहा, "हम इंग्लैंड टीम का सम्मान करता है। हम जानते हैं कि वह टीम बड़े स्तर और अधिक मजबूती के साथ वापसी करेगी। इस मैच में हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते।" स्पिन गेंदबाज लॉयन ने कहा कि अगर आप सामने वाली टीम का सम्मान नहीं करेंगे, तो वह आपको आसानी से मात दे जाएगी। उन्होंने कहा, "हम चुप नहीं बैठ सकते और न ही यह सोच सकते हैं कि पहले टेस्ट मैच वाली जीत हमें फिर मिलेगी।"

लॉयन ने कहा कि हम वैसे ही अभ्यास करेंगे, जैसे आस्ट्रेलिया टीम करती है और कोशिश करेंगे कि ब्रिस्बेन की तरह ही इस टेस्ट मैच को भी जीत लें। सीरीज का अगला मैच दो दिसंबर से खेला जाएगा। जिसमें इंग्लैंड की टीम वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।

Published on: