क्रिकेट

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

चौथा टेस्ट 2 से 6 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। कई खतरनाक खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2021, 12:09 AM IST
england_4th_test_team.jpg

भारतीय टीम को लीड्स टेस्ट में पारी और 76 रनों के अंतर से हराने वाली इंग्लैंड की टीम में चौथे टेस्ट के लिए कुछ बदलाव किए हैं। टीम का ऐलान कर दिया है और कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इंग्लैंंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने रविवार को कहा कि ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और उन्हें भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। वोक्स को साकिब महमूद की जगह टीम में जगह दी गई। वोक्स पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

बटलर की जगह लेंगे सैम बिलिंग्स
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की जगह टीम में सैम बिलिंग्स को शामिल किया गया है। दरअसल, जोस बटलर की पत्नी प्रेग्नेंट हैं और वह बच्चे के जन्म के समय अपने परिवार के साथ मौजूद रहना चाहते हैं। इसलिए वह सीरीज के बाकी बचे चौथे और पांचवें टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मार्क वुड हो रहे हैं फिट
लॉर्ड्स टेस्ट में मार्क वुड को चोट लग गई थी। अब अपडेट यह है कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं और उन्हें टीम में वापस बुलाया जा सकता है। दरअसल, वुड लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगा बैठे थे।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम
जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, रोरी बर्न्स, सैम कुरेन, हसीम हमीद, डैन लॉरेंस, डेविड मालन, क्रैग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Published on: