क्रिकेट

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, इस गेंदबाज के खेलने पर संशय

Mark Wood: 35 वर्षीय मार्क वुड 26 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2025, 7:13 PM IST
PAK vs ENG Test Series

Mark Wood Injury Update: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उसके तेज गेंदबाज मार्क वुड अगले चार महीनों के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार को दी।

35 वर्षीय मार्क वुड 26 की बुधवार सुबह लंदन में सर्जरी हुई, जहां स्कैन से पता चला कि उनके मध्य लिगामेंट में दिक्कत है, जो पिछले महीने के अंत में लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार के दौरान सामने आई थी। अब वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहेंगे। इसके साथ ही मार्क वुड के जून-जुलाई में भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिट होने की संभावना नहीं है।

वहीं अपनी चोट के संबंध में वुड ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, "पिछले साल की शुरुआत से सभी प्रारूपों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद इतने लंबे समय तक बाहर रहने से मैं निराश हूं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि अब मैं अपने घुटने की चोट को ठीक होने के बाद पूरी ताकत से वापसी करूंगा।''

उन्होंने आगे कहा, "मैं सर्जन, डॉक्टर, कर्मचारियों, इंग्लैंड के अपने साथियों और कोचों को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और निश्चित रूप से हमारे प्रशंसकों को भी। मैं वापसी करने और एक टीम के तौर पर वर्ष 2025 में योगदान देने का इंतजार नहीं कर सकता।"

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मार्क वुड ने केवल दो मैच खेले थे और एक विकेट चटकाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई थी। उस मैच को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट से जीता था

इंग्लैंड से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम आगामी जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर रहेगी, जहां वह मेजबान टीम से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 से 24 जून को लीड्स के हेडिंग्ले, दूसरा मैच 2 से 6 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन, तीसरा 10 से 14 जुलाई को लंदन के लार्ड्स, चौथा 23 से 27 जुलाई मैनचेस्टर स्थित अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड और 5वां टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा।

Updated on:
13 Mar 2025, 7:13 PM IST
Published on: