
Eng vs Ind 3rd ODI Lord's Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है, जिसका तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना। फिलहाल सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम जहां शुभमन गिल के नेतृत्व टी20 सीरीज की हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी तो वहीं मेजबान इंग्लैंड भी हैरी ब्रूक की अगुवाई में जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाएगी। ऐसे में फैंस को एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
लॉर्ड्स की ग्रीन पिच की बात करें तो यहां आमतौर पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती रही है। खासकर मुकाबले के शुरुआती ओवरों में पेसर्स के लिए काफी स्विंग रहता है। इसलिए बल्लेबाजों को इस मैदान पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा सावधानी से खेलना होता है। लॉर्ड्स में पहली पारी के औसत स्कोर की बात करें तो वह सिर्फ 232 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर उससे भी कम 200 रन है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी का ऑप्शन चुन सकती है। लंदन में रविवार को मौसम भी पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। ऐसे में क्रिकेट फैंस बिना किसी रुकावट के मैच देख पाएंगे।
लॉर्ड्स में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 326 रन है। जब उसने जुलाई 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाते हुए 325 के लक्ष्य को हासिल किया था।
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का लॉर्ड्स में सबसे कम स्कोर 132 रन है। जब भारतीय टीम जून 1975 में इंग्लैंड के 335 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 60 ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन ही बनाए थे।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और रवि बिश्नोई।
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जो रूट, टॉम बैंटन, बेन डकेट (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, जेम्स कोल्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, जोश टंग, गस एटकिंसन और आदिल रशीद।