क्रिकेट

ENG vs IND: इंग्लिश फैंस ने भारतीय दर्शकों पर की नस्लवादी टिप्पणी, हुआ विवाद, ECB करेगा जांच

IND vs ENG Test Live Update: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। इन आरोपों के बीच ईसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2022, 2:47 PM IST
ind_vs_eng.png

ENG vs IND racism comments: इंग्लैंड को भारत के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे इस पांचवे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बड़ा बवाल हो गया। मैच के दौरान कुछ अंग्रेजी दर्शकों ने भारतीय फैंस पर नस्लवादी टिप्पणी की। जिससे माहौल गरमा गया। इसको लेकर एक ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्वीट के सामने आने के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट मैच के चौथे दिन कुछ इंग्लिश फैंस ने भारतीय दर्शकों के साथ बदसलूकी की। एक ग्रुप ने भारतीय दर्शकों पर रंगभेद और भद्दे कमेंट्स किए, जिसकी शिकायतें ट्विटर के जरिए दुनिया के सामने आई है। ट्वीट में लचाबामायंग नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ब्लॉक 22 एरिक हॉलीज में भारतीय प्रशंसकों पर नस्लवादी टिप्पणी की जा रही हैं। लोग हमें भद्दी गालियां दे रहे हैं। हमने स्टीवर्ड्स को इसकी सूचना दी और उन्हें कम से कम 10 बार अपराधियों को दिखाया लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। हमें केवल अपनी सीटों पर बैठने के लिए कहा गया है।'

रफीक ने कहा, ''यह पढ़कर निराश हूं।'' एजबस्टन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने रफीक के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ''यह पढ़कर हमें बेहद खेद है और हम इस तरह के बर्ताव को माफ नहीं करेंगे। हम जल्द से जल्द इसकी जांच करेंगे।''

ये भी पढ़ें - भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

बता दें इस टेस्ट मैच मेंभारतीय टीम ने पहली पारी में 416 और दूसरी पारी में 245 रन बनाए हैं। जबकि इंग्लैंड टीम ने पहली पारी 100 से भी ज्यादा रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में मजबूत स्थिति में है। भारत की ओर से मिले 378 रन के कठिन लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने आक्रामक शुरूआत करते हुए दूसरी पारी में तीन विकेट पर 259 रन बना लिये हैं। अब इंग्लैंड के पास 7 विकेट हैं और उसे जीत के लिए मात्र 119 रन चाहिए हैं। जॉनी बेयरस्टो और जो रूट क्रीज़ पर टीके हुए हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Updated on:
5 Jul 2022, 2:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर