क्रिकेट

पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

Eng vs Pak 1st Test: पाकिस्‍तान के खिलाफ इंग्‍लैंड ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। पारी और 103 रन की इस जीत में इंग्‍लैंड ने जहां कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, तो मेजबान पाकिस्‍तान के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी दर्ज हुए हैं। आइये इस मैच में बने बड़े रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
2 min read
Aug 21, 2026
Eng vs Pak 1st Test
पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत की खुशी मनाती इंग्‍लैंड की टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Cricket_TS)

England vs Pakistan 1st Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्‍ट में पारी और 103 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की है। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 171 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 409 रन बनाए थे। इस तरह मेजबान टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह जीत इसलिए भी खात है, क्‍योंकि जो रूट ने करीब पांच साल बाद बतौर कप्‍तान अपनी जीत के सूखे को खत्‍म किया है।

जो रूट की बतौतर कप्‍तान 11 टेस्‍ट मैचों में पहली जीत

यह जो रूट की कप्तान के तौर पर 11 टेस्ट मैचों में आई पहली टेस्ट जीत है। बतौर कप्तान उनकी आखिरी जीत लगभग पांच साल पहले 2021 में हेडिंग्ले, लीड्स में हुई थी। दिलचस्‍प बात ये है कि उस मुकाबले में भी ओली रॉबिंसन 7/81 के गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने थे और इस मैच में 8/80 के गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ प्‍लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

सिर्फ दूसरी बार इंग्लिश पेसर्स ने झटके पाकिस्‍तान के सभी 20 विकेट

बता दें कि यह सिर्फ दूसरी बार है, जब इंग्लैंड के पेसर्स ने 2001 में लॉर्ड्स के बाद टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सभी 20 विकेट चटकाए हैं।
लीड्स में यह इंग्लैंड की लगातार सातवीं टेस्ट जीत है। लीड्स में उनकी आखिरी हार 2017 की गर्मियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई थी। वहीं, पाकिस्तान ने 2018 में अपनी आखिरी जीत के बाद से SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया) देशों में 17 टेस्ट बिना जीते खेले हैं।

पाकिस्तान ने एक टेस्ट में 20 विकेट के लिए सबसे कम गेंदें खेलीं

रैंकगेंदेंविपक्षीमैदानसाल
1419इंग्लैंडलॉर्ड्स2010
2460न्यूजीलैंडहैमिल्टन2001
3498इंग्लैंडनॉटिंघम2010
4514इंग्लैंडलीड्स2026*
5546वेस्टइंडीजमुल्तान2025

2000 के बाद से इंग्लैंड में पाकिस्तान का सबसे कम टेस्ट स्कोर

रैंकस्कोरमैदानसाल
172बर्मिंघम2010
274लॉर्ड्स2010
380नॉटिंघम2010
4119मैनचेस्टर2006
5134लीड्स2018
6135लीड्स2026*

ENG vs PAK: सबसे बड़ी पारी से जीत

रैंकजीत का अंतरविजेतामैदानसाल
1पारी और 225 रनइंग्लैंडलॉर्ड्स2010
2पारी और 129 रनइंग्लैंडनॉटिंघम1954
3पारी और 120 रनइंग्लैंडमैनचेस्टर2006
3पारी और 120 रनइंग्लैंडलॉर्ड्स1978
5पारी और 117 रनइंग्लैंडलीड्स1962
6पारी और 103 रनइंग्लैंडलीड्स2026*
Updated on:
21 Aug 2026 10:10 pm
Published on:
21 Aug 2026 10:10 pm
Also Read
View All
इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो

Eng vs Pak: जो रूट ने बल्‍लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी किया कमाल, स्टीव स्मिथ का पछाड़ बने दुनिया के नंबर-1 फील्डर