क्रिकेट

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

लंदन टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्डइंडीज को नौ विकेट से मात देते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।  
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2017, 1:03 AM IST
england

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्डइंडीज के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड ने जीत लिया है। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्डइंडीज को नौ विकेट से मात दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने 2-1 के अंतर से सीरीज पर भी कब्जा किया। बता दें कि दूसरे टेस्ट में वेस्डइंडीज की टीम ने 17 सालों के बाद इंग्लैंड को उसी के घर में मात दिया था। तीसरा टेस्ट कम स्कोर वाला रहा। लंदन की तेज पिच पर आग उगलती अंग्रेज गेंदबाजों के सामने वेस्डइंडीज के बल्लेबाज दोनों पारियों में संघर्ष करते दिखे।

गेंदबाजों के नाम रहा यह टेस्ट
लंदन में खेला गया तीसरा टेस्ट पूरी तरीके से गेंदबाजों के नाम रहा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्डइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में मात्र 123 रन बना सकी। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम भी कोई बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। इंग्लैंड ने पहली पारी में 194 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। तीसरी पारी के रूप में वेस्डइंडीज की टीम एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही। इंडीज की पूरी टीम 177 पर सिमट गई।

तीसरे दिन ही आया रिजल्ट
मैच का रिजल्ट तीसरे दिन ही आ गया। वेस्टइंडीज के दिए 107 रनों के आसान लक्ष्य इंग्लैंड की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने एलेस्टेयर कुक (18) का विकेट खोकर 28 ओवर में ही 108 रन बना लिए। मार्क स्टोनएमेन 40 और टिम वेस्ले 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच के हीरो बने एंडरसन
जीत के हीरो जेम्स एंडरसन रहे। एंडरसन ने मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में अपने 500 टेस्ट विकेट भी पूरा किया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के एंडरसन ने सात विकेट लेकर वेस्टइंडीज को सिर्फ 177 रनों पर ही घुटने टेकने को मजबुर कर दिया जिसके कारण वह 107 रनों का ही लक्ष्य रख पाई। एंडरसन ने मैच में 9 विकेट लिया। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

Published on: