क्रिकेट

विश्व कप 2019: मोर्गन और जेसन की चोट ने बढ़ा दी इंग्लैंड की चिंता

विंडीज के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे मोर्गन-जेसन विंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे थे दोनों अफगानिस्तान के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगा इंग्लैंड
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2019, 4:51 PM IST
Eoin Morgan and Jason Roy

साउथैम्प्टन। इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित हो रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में मेजबान इंग्लिश टीम सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। हालांकि टीम की वर्ल्ड कप दावेदारी की राह में कुछ रोड़े भी दिखाई दे रहे हैं।

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए विश्व कप के एक अहम मुकाबले में इंग्लिश कप्तान इयॉन मोर्गन ( eoin morgan ) और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ( Joson Roy ) चोटिल हो गए थे। इसके बाद टीम की चिंता काफी बढ़ गई है। चोट के कारण ही दोनों बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं उतरे थे।

कप्तान मोर्गन को पीठ में चोट लगी थी। वहीं जेसन रॉय को पांव में चोट लगी थी। रॉय के मैदान से बाहर होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) ने कहा कि उनकी आगे जांच करने की जरूरत है।

मोर्गन को विंडीज पारी के 40वें ओवर में पीठ में तकलीफ हुई। मोर्गन ने कहा, "हम देखेंगे कि अगले 48 घंटों में क्या होता है। उम्मीद है कि हमें कोई गहरी चोट न लगी हो। जब दो खिलाड़ी चोटिल होते हैं तो चिंता होती है, लेकिन हमें घबराने की जरूरत नहीं है।"

इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि इन दोनों क्रिकेटर्स की चोट का स्कैन किया जाएगा। उसके बाद ही दोनों की चोट की गंभीरता का पता चलेगा। वैसे इंग्लिश खेमा उम्मीद तो यही कर रहा होगा कि दोनों खिलाड़ी मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ठीक हो जाएं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। टीम ने अब तक खेले चार मैचों से छह अंक बटोरे हैं।

Updated on:
15 Jun 2019, 4:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं जमशेद आलम? जिसने डेब्यू मैच में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार गेंदों में चटकाए 4 विकेट

भारत-न्‍यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो किसको WTC में होगा फायदा और किसको नुकसान, समझें पूरा गणित

‘मैं बॉलर के दिमाग से खेलने की कोशिश करता हूं’, दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बनने पर ऋषभ पंत का दिल जीतने वाला बयान

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड का चौथे दिन स्‍टंप तक दूसरी पारी में स्‍कोर 119/2, भारत बड़ी जीत से अब सिर्फ 8 विकेट दूर

ध्रुव जुरेल ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा पिछली पारी के शतकधारी हेनरी निकोल्‍स का अद्भुत कैच, आर अश्विन भी हुए मुरीद, देखें वीडियो