क्रिकेट

वनडे सीरीज में हार के बाद भी टीम इंडिया की मुश्किलें नहीं हो रही कम, ईशांत शर्मा पर संदेह

Ishant Sharma को उमेश यादव के साथ छह फरवरी को ही न्‍यूजीलैंड जाना था, लेकिन वह पूरी तरह फिट न होने के अभी तक बेंगलूरु स्थित एनसीए में ही हैं।
2 min read
Ishant Sharma test team
Ishant Sharma test team

नई दिल्ली : कीवी टीम के हाथों तीन वनडे मैचों की सीरीज में अपना सूपड़ा साफ करवा चुकी टीम इंडिया (Team India) की मुश्किलें कम नहीं हुई है। भारत को अब न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में 21 फरवरी से उतरना है, लेकिन खबर आ रही है कि भारतीय टेस्ट टीम में शामिल ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने अभी तक फिटनेस टेस्ट नहीं दिया है। उनकी फिटनेस पर 15 फरवरी को फैसला लिया जाएगा। इसी दिन बेंगलूरु स्थित एनसीए में उनका फिटनेस टेस्ट होगा।

अभ्यास मैच नहीं खेलना पक्का

इतना तो पक्का है कि बेंगलूरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास कर रहे ईशांत शर्मा टेस्ट मैच से पहले 14 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में वह नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उनके फिटनेस पर फैसला 15 फरवरी को लिया जाएगा। अगर वह फिटनेस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो तय है कि इसके बाद ही वह न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। 31 साल के ईशांत शर्मा को रणजी ट्रॉफी 2019-20 में विदर्भ के खिलाफ मुकाबले के दौरान 21 जनवरी को चोट लगी थी।

तेज गेंदबाजी आक्रमण के अहम हिस्सा हैं शर्मा

मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर भारतीय टेस्ट तेज गेंदबाजी के अहम हिस्सा इशांत शर्मा हैं। इनमें से भुवनेश्वर कुमार पहले से ही अनफिट हैं। ऐसे में ईशांत न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत के लिए काफी अहम हैं। वह टखने की चोट से जूझ रहे हैं। चोट के बाद उन्हें एनसीए में पुनर्वास के लिए भेजा गया था। एक मीडिया की खबर के मुताबिक उनके फिटनेस टेस्ट की तिथी 15 फरवरी रखी गई है।

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही जुड़ पाएंगे टीम से

जब टीम इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान किया गया था तो उस टीम में इशांत शर्मा को सशर्त जगह मिली थी। चयन समिति ने स्पष्ट कर दिया गया था कि ईशांत फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही न्‍यूजीलैंड का टिकट कटा पाएंगे। उन्हें और उमेश यादव को छह फरवरी को ही न्‍यूजीलैंड जाना था, लेकिन वह पूरी तरह फिट न होने के कारण उमेश यादव के साथ न्यूजीलैंड अभी तक नहीं गए हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या का भी चयन फिटनेस टेस्ट पास न करने के कारण टेस्ट टीम में नहीं किया गया है।

Updated on:
12 Feb 2020 12:11 pm
Published on:
12 Feb 2020 12:03 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा