क्रिकेट

FIFA 2026: अब खेले जाएंगे नॉकआउट मुक़ाबले, राउंड ऑफ 32 में इन टीमों ने बनाई जगह, देखें पूरा शेड्यूल

पिछले फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमों हिस्सा लेती थीं और पहले नॉकआउट चरण में 16 टीमें पहुंचती थीं, लेकिन इस बार 32 टीमों ने इस दौर में प्रवेश किया है।
2 min read
Jun 28, 2026
FIFA 2026
FIFA: पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को हराया(फोटो-X/@brfootball)

FIFA World cup 2026, Round of 32 fixtures full schedule: फीफा विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज अब समाप्त हो गया है। अब नॉकआउट चरण यानी राउंड ऑफ 32 शुरू होने जा रहा है। 32 टीमें अब नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुकी हैं, जहां हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा। हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीमें अगले दौर में आगे बढ़ेंगी। अगले कुछ दिनों में फुटबॉल प्रेमियों को कई हाई-वोल्टेज मुकाबले और बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। राउंड ऑफ 32 के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16), क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और आखिरकार 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

फीफा ने किया था फॉर्मेट में बड़ा बदलाव

इस बार फीफा वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है। इस बार 42 टीमों ने हिस्सा लिया था, चार-चार टीमों के 12 ग्रुप बनाए गए थे। प्रत्येक टीम ने ग्रुप-चरण में तीन मैच खेले। प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले दौर में प्रवेश करी हैं। इनके अलावा, अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने भी राउंड ऑफ 32 में क्वालीफाई किया है। पिछले फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमों हिस्सा लेती थीं और पहले नॉकआउट चरण में 16 टीमें पहुंचती थीं, लेकिन इस बार 32 टीमों ने इस दौर में प्रवेश किया है।

तारीखसमय (IST)मुकाबला
29 जूनरात 12:30 बजेसाउथ अफ्रीका vs कनाडा
29 जूनरात 10:30 बजेब्राजील vs जापान
30 जूनसुबह 2:30 बजेजर्मनी vs पराग्वे
30 जूनसुबह 6:30 बजेनीदरलैंड vs मोरक्को
30 जूनरात 10:30 बजेआइवरी कोस्ट vs नॉर्वे
1 जुलाईसुबह 2:30 बजेफ्रांस vs स्वीडन
1 जुलाईसुबह 6:30 बजेमेक्सिको vs इक्वाडोर
1 जुलाईरात 9:30 बजेइंग्लैंड vs कांगो
2 जुलाईसुबह 1:30 बजेबेल्जियम vs सेनेगल
2 जुलाईसुबह 5:30 बजेअमेरिका vs बोस्निया एंड हर्जेगोविना
3 जुलाईरात 12:30 बजेस्पेन vs ऑस्ट्रिया
3 जुलाईसुबह 4:30 बजेपुर्तगाल vs क्रोएशिया
3 जुलाईसुबह 8:30 बजेस्विट्जरलैंड vs अल्जीरिया
3 जुलाईरात 11:30 बजेऑस्ट्रेलिया vs मिस्र
4 जुलाईसुबह 3:30 बजेअर्जेंटीना vs केप वर्डे
4 जुलाईसुबह 7:00 बजेकोलंबिया vs घाना

ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप का हाल


ग्रुप A अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईमेक्सिको330060+69
क्वालिफाईदक्षिण अफ्रीका311123-14
बाहरदक्षिण कोरिया310223-13
बाहरचेकिया301226-41

ग्रुप B अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईस्विट्जरलैंड321073+47
क्वालिफाईकनाडा311183+54
क्वालिफाईबोस्निया और हर्जेगोविना311156-14
बाहरकतर3012210-81

ग्रुप C अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईब्राजील321071+67
क्वालिफाईमोरक्को321063+37
बाहरस्कॉटलैंड310214-33
बाहरहैती300328-60

ग्रुप D अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईअमेरिका320184+46
क्वालिफाईऑस्ट्रेलिया31112204
क्वालिफाईपराग्वे311124-24
बाहरतुर्किये310235-23

ग्रुप E अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईजर्मनी3201104+66
क्वालिफाईआइवरी कोस्ट320142+26
क्वालिफाईइक्वाडोर31112204
बाहरकुरासाओ301219-81

ग्रुप F अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईनीदरलैंड3210104+67
क्वालिफाईजापान312073+45
क्वालिफाईस्वीडन31117704
बाहरट्यूनीशिया3003212-100

ग्रुप G अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईबेल्जियम312062+45
क्वालिफाईमिस्र312053+25
बाहरईरान30303303
बाहरन्यूज़ीलैंड3012410-61

ग्रुप H अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईस्पेन321050+57
क्वालिफाईकेप वर्डे30302203
बाहरउरुग्वे302134-12
बाहरसऊदी अरब302115-42

ग्रुप I अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईफ्रांस3300102+89
क्वालिफाईनॉर्वे320187+16
क्वालिफाईसेनेगल310286+23
बाहरइराक3003112-110

ग्रुप J अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईअर्जेंटीना330081+79
क्वालिफाईऑस्ट्रिया31116604
क्वालिफाईअल्जीरिया311157-24
बाहरजॉर्डन300338-50

ग्रुप K अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईकोलंबिया321041+37
क्वालिफाईपुर्तगाल312061+55
क्वालिफाईडीआर कांगो311143+14
बाहरउज्बेकिस्तान3003211-90

ग्रुप L अंक तालिका

स्थितिटीममैचजीतड्रॉहारगोल किएगोल खाएगोल अंतरअंक
क्वालिफाईइंग्लैंड321062+47
क्वालिफाईक्रोएशिया32015506
क्वालिफाईघाना31112204
बाहरपनामा300304-40
Updated on:
28 Jun 2026 03:14 pm
Published on:
28 Jun 2026 03:05 pm