पाक कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने पहला ओवर डाला और कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की। अफरीदी ने पहला ओवर में मात्र एक रन दिये और डेवोन कॉनवे का विकेट चटकाया। लेकिन उनके दूसरे ओवर में फिन एलन उनपर कहर बनकर टूट पड़े और जमकर तुड़ाई की। फिन एलन ने उनके इस ओवर में तीन चौके और दो सिक्स लगाते हुए 24 रन ठोके।
Shaheen Afridi New Zealand vs Pakistan T20: पाकिस्तान की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने कुछ ऐसा किया है। जिसके चलते वे सुर्खियों में आ गए हैं।
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाक कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने पहला ओवर डाला और कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की। अफरीदी ने पहला ओवर में मात्र एक रन दिये और डेवोन कॉनवे का विकेट चटकाया। लेकिन उनके दूसरे ओवर में फिन एलन उनपर कहर बनकर टूट पड़े और जमकर तुड़ाई की। फिन एलन ने उनके इस ओवर में तीन चौके और दो सिक्स लगाते हुए 24 रन ठोके। यह अफरीदी के टी20 करियर का सबसे महंगा ओवर है।
दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में गिने जाने वाले शाहीन की फिन एलन ने बखिया उधेड़ दी। वे इस ओवर में सिर्फ एक ही गेंद को डॉट कर सके। हालांकि बाद में इस मैच में डेब्यू करने वाले अब्बास अफरीदी ने फिन एलन को आमिर जमाल के हाथों कैच आउट करा पवेलाइन भेज दिया। एलन ने मात्र 15 गेंद पर 34 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन सिक्स और तीन चौके लगाए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 16 ओवर में चार विकेट गंवाकर 177 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिशेल और मार्क चैपमैन क्रीज पर हैं।