क्रिकेट

कभी रिंकू सिंह से 5 छक्के खाकर हुआ था बुरी तरह ट्रोल, अब शारीरिक शोषण और मारपीट के आरोप ने करियर में लगाया दाग, जानें पूरी कहानी

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर चैट और तस्वीरें साझा कर अपने दावों का समर्थन किया है, जिसमें यश पर दूसरी लड़कियों के साथ भी संबंध बनाने का भी आरोप है।
2 min read
Jun 28, 2025
yash Dayal RCB Bowler (Photo-IPL)
yash Dayal RCB Bowler (Photo-IPL)

RCB Yash Dayal Harassment Allegation: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक लड़की ने इस तेज गेंदबाज पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। लड़की ने इस मामले में की शिकायत गाजियाबाद पुलिस में कर दी है, जिसके आधार पर यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि यह शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंची है।

गाजियाबाद की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि वह पिछले पांच साल से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। उसने बताया कि यश ने उसे शादी का वादा किया और अपने परिवार से मिलवाया, जहां उसने अपने घर में "होने वाली बहू" के तौर पर मिलवाया। इस भरोसे के कारण वह यश पर इमोशनल और फाइनेंशियल रूप से निर्भर हो गई थी। हालांकि, जब उसने रिलेशन को लेकर सवाल उठाए, तो उसे शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि यश दयाल ने झूठ बोलकर दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते बनाए। उसने अपनी शिकायत के समर्थन में यश के साथ तस्वीरें, चैट और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

गाजियावाद की रहने वाली इस लड़की ने बताया कि उसने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल का सहारा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत की प्रारंभिक जांच शुरू हो चुकी है और गाजियावाद की रहने वाली इस लड़की ने के बयान के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम सर्कल ऑफिसर को 21 जुलाई तक इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। अगर आरोप सही पाए गए, तो यश दयाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Updated on:
29 Jun 2025 05:31 pm
Published on:
28 Jun 2025 09:29 pm
Also Read
View All
पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो