क्रिकेट

हार्दिक पांड्या को टी-20 में नियमित कप्तान बनाने को लेकर इस दिग्गज ने सेलेक्टर्स को दी ये चेतावनी

हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही उन्हें स्थायी तौर पर भारत की कप्तानी देने की बात सामने आ रही है। इस पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने चयनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि जब उन्हें नियमित कप्तान बनाने की बात हो रही है तो उन्हें अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देना होगा। उनकी पीठ की समस्या उन्हें फिर से परेशान कर सकती है। इसलिए पांड्या पर बहुत अधिक दबाव डालते समय चयनकर्ताओं को सावधान रहना होगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 10:08 AM IST
hardik-pandya.jpg
हार्दिक पांड्या को टी-20 में नियमित कप्तान बनाने को लेकर इस दिग्गज ने सेलेक्टर्स को दी ये चेतावनी।

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या भारत की अगुवाई करेंगे और हालिया सीरीज में उनकी कप्तानी को लेकर चर्चा है कि उन्हें स्थायी तौर पर भारत की कप्तानी दी जानी चाहिए। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पीठ की चोट के कारण कई महीने बाहर बिताने के बाद आईपीएल 2022 में शानदार वापसी की। उन्होंने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का खिताब दिलाकर एक कप्तान के रूप में अपना कौशल दिखाया और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टी20 सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से जीत में भारत का नेतृत्व भी किया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की विफलता और 2022 में हार्दिक की सफलता ने स्टार ऑलराउंडर को टी20 की कप्तानी स्थायी आधार पर देने की मांग उठाई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और लोकेश राहुल की टी20 टीम से गैरमौजूदगी के साथ श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज में ऑलराउंडर और फिनिशर के रूप में पांड्या के लिए भी यह किसी परीक्षा से कम नहीं होगा।

'पांड्या की फिटनेस पर रखें नजर'

वहीं, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने चयनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि पांड्या को कप्तानी देते समय गुजरात टाइटंस के कप्तान की फिटनेस पर पैनी नजर रखें। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक बातचीत के दौरान कहा कि हार्दिक ने कप्तानी की है। चाहे वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए हो या भारत के लिए। शुरुआत में मुझे लगा कि यह बेहद अच्छा था। वह बहुत फुर्तीले दिखे।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया में यो यो के बाद अब डेक्सा टेस्ट पास करने पर ही मिलेगी एंट्री, जानें क्या है ये

'पीठ की समस्या कर सकती है परेशान'

उन्होंने कहा कि जब उनकी कप्तानी की बात हो रही थी तो मैं उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित था, लेकिन साथ ही भारत को यह ध्यान रखना होगा कि अगर आप उन्हें लंबे समय तक कप्तान बना रहे हैं तो उन्हें अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देना होगा। चाहे आप उनकी बात करें या टीम मैनेजमेंट की। आगे बढ़ना बहुत महत्वपूर्ण होगा। पठान ने कहा कि उनकी पीठ की समस्या उन्हें फिर से परेशान कर सकती है। इसलिए पांड्या पर बहुत अधिक दबाव डालते समय चयनकर्ताओं को सावधान रहना होगा।

यह भी पढ़े -भारत को झटका, आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेगा ये नंबर वन खिलाड़ी

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर