31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को तगड़ा झटका, आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेगा ये नंबर वन खिलाड़ी

2022 में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल सकेंगे। इसे भारतीय टीम के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया में कई ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें ऋषभ पंत की जगह खिलाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Jan 2023, 12:48 PM IST

rishabh-pant-may-out-from-australia-test-series.jpg

भारत को तगड़ा झटका, आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेगा ये नंबर वन खिलाड़ी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2022 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में ऋषभ पंत को 2022 का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया है, लेकिन ये नंबर वन बल्लेबाज आस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में होने वाली चार टेस्ट मैचों सीरीज नहीं खेल सकेगा। क्योंकि कार हादसे में ऋषभ पंत को गंभीर चोट लगी है। बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल सकेंगे। इसे भारतीय टीम के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत की जगह खेल सकते हैं।

कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं। इस समय उनकी वापसी की कोई तारीख बताना जल्दबाजी होगी। अब नई चयन समिति के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को चुनना होगा। बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से पता चला है कि अभी काफी सूजन है। इसके साथ ही पंत के टखने और घुटने का एमआरआई भी किया जाना है। यात्रा के लिए फिट होने पर वह मुंबई जाएंगे। जहां बोर्ड के पैनल में शामिल डॉ. दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में रहेंगे।

फिलहाल देहरादून में उपचाराधीन

बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह दिल्ली से रुड़की जाते समय अपनी मर्सीडिज पर नियंत्रण खो बैठे और कार डिवाइडर से टकरा गई। उनका इलाज मैक्स देहरादून में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी एक्स-रे और सीटी स्कैन की रिपोर्ट में किसी तरह का फ्रेक्चर और मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी में भी कोई चोट नहीं है। लेकिन, घुटने और टखने में कई लिगामेंट फटने के कारण काफी समय तक मैदान से बाहर रहेंगे। इसमें दो से 6 महीने का समय लग सकता है।

यह भी पढ़े -BCCI ने जारी की तीनों फॉर्मेट में 2022 के टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट, टी20 में सूर्या का जलवा

ये खिलाड़ी हो सकते हैं टीम इंडिया में शामिल

भारतीय टीम में अब टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज की दौड़ शुरू हो जाएगी। ऐसे में नई चयन समिति के पास तीन ऑप्शन होंगे। भारत-ए के दो विकेटकीपर केएस भरत और उपेंद्र को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा चयनकर्ताओं के पास विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का विकल्प भी मौजूद है।

यह भी पढ़े - कोहली-धोनी ने दुबई तो रोहित ने मालदीव में मनाया नए साल का जश्न