
Rohit Sharma Virat Kohli retirement: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से पहले सभी ध्यान सिर्फ रोहित शर्मा पर है। कार्डिफ में खराब प्रदर्शन के बाद लॉर्ड्स वनडे को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला बताया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सिलेक्शन पैनल ने उनसे आगे देखने की बात कही गई, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने लॉर्ड्स के बाद भी रोहित के खेलने की बात कहकर मामले को भले ही शांत कर दिया है, लेकिन ये उतना आसान नहीं है। इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बासित अली ने वजह के साथ दावा किया है कि रोहित शर्मा ही नहीं विराट कोहली भी लॉर्ड्स वनडे के बाद संन्यास ले सकते हैं।
बासित अली ने अपनी सोच सामने रखी है और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दावा किया है कि अगर 19 जुलाई को तीसरे वनडे के बाद रोहित के साथ विराट कोहली भी भारतीय टीम से बाहर हो जाते हैं, तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। उन्होंने इतनी बड़ी बात इसलिए कही, क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों भारतीय दिग्गज दबाव महसूस कर रहे हैं और लॉर्ड्स में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।
बासित अली का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को इंग्लैंड में उनके दो प्रदर्शनों के बाद रोहित को जज नहीं करना चाहिए। उन्हें लगता है कि शायद हेड कोच गौतम गंभीर का प्रेशर है और इसीलिए अली ने कोहली का भी नाम लिया। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर वह अच्छा परफॉर्म करता रहता है, तो उसे खेलते रहना चाहिए। अभी, अगर आप उसे सिर्फ इंग्लैंड में दो मैचों में उसके परफॉर्मेंस या गौतम गंभीर की पसंद-नापसंद के आधार पर जज करना चाहते हैं, तो आपको विराट कोहली को भी ध्यान में रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर आज रोहित की बारी है, तो अगली बार विराट की हो सकती है। जिस तरह से विराट ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है, उसे देखते हुए इस बात की संभावना है कि वे दोनों लॉर्ड्स में अपने रिटायरमेंट का अनाउंसमेंट कर सकते हैं। अगर बहुत ज़्यादा प्रेशर डाला गया, तो मुझे लगता है कि ऐसा फैसला हो सकता है, जो एक बहुत बड़ी गलती होगी, क्योंकि क्रिकेट की दुनिया अभी भी विराट को खेलते हुए देखना चाहती है।