क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरा परिवार सदमे में

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर ( Former pacer Vernon Philander) अपने छोटे भाई की मौत (brother shot dead) के गब में डूबे हैं.....
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 2:51 PM IST
vernon_philander.jpg

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर ( Former pacer Vernon Philander) अपने छोटे भाई की मौत (brother shot dead) के गब में डूबे हैं। उनके भाई की केपटाउन में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, टायरोन फिलेंडर बुधवार को रेवेन्समीड में अपने पड़ोसी के यहां पानी दे रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा है कि वह हत्या की जांच कर रही हैं और हत्यारा अभी भी फरार है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले फिलेंडर ने लोगों का समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे परिवार ने आज रेवेन्समीड में एक हत्या का सामना किया है। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।'

उन्होंने कहा, 'हत्या के इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और हम सम्मानपूर्वक मीडिया से यह कहना चाहते हैं कि वो पुलिस को जांच करने के लिए जरूरी वक्त दे। इस समय मामले को लेकर जानकारी नहीं मिली है और अफवाहें हमारे परिवार के लिए इस समय मुश्किलें खड़ी कर देगी। टायरोन हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

Published on: