क्रिकेट

Funny Cricket Video: लाइव मैच में उतर गई खिलाड़ी की पैंट, हुआ शर्मसार देखें वीडियो

एक क्रिकेट मैच के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं भी सामने आ जाती हैं, जिनकी कभी कोई उम्मीद नहीं करता। साथ ही मैदान पर कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जो खिलाड़ियों की बस में ही नहीं रहती। ऐसी ही एक घटना इंग्लैंड के T20 ब्लास्ट 2022 में हुई है। जहां पर एक खिलाड़ी की लाइव मैच के दौरान ही पैंट खुल गई
2 min read
• •
Updated: 29 May 2022, 5:58 PM IST
funny_cricket_video.jpg
Funny Cricket Video

Funny Cricket Video: क्रिकेट मैच के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं भी सामने आ जाती हैं जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। साथ ही ऐसी आश्चर्यचकित और हास्यप्रद घटनाओं का कभी भी कोई खिलाड़ी उम्मीद नहीं करता है। लेकिन इस खबर में हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। हुआ यूं कि इंग्लैंड के T20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर और लंकाशायर के बीच एक मैच हो रहा था। इसी बीच एक खिलाड़ी कैच लेने के चक्कर में उप्स मूमेंट (Ops Moments) का शिकार हो गया। कैच लेने के दौरान खिलाड़ी की पैंट खिसक गई। इस घटना का वीडियो क्रिकेट फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है

लाइव मैच में खिलाड़ी हुआ शर्मसार -

इंग्लैंड की T20 ब्लास्ट 2022 में लंकाशायर और यॉर्कशायर के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी बीच लंकाशायर के कप्तान डेन विलास के साथ एक हास्यप्रद घटना हो गई। वैसे तो दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन इस मैच के दौरान लंकाशायर के कप्तान डेन विलास एक कैच लेने की कोशिश में अपनी पैंट खिसकवा बैठे। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो -

यॉर्कशायर और लंकाशायर के मैच में यॉर्कशायर को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 6 रनों की आवश्यकता थी। ऐसे में यॉर्कशायर की तरफ से तेजी से बल्लेबाजी करते हुए शादाब खान ने एक तेजतर्रार शार्ट खेला। शादाब खान के शॉट खेलने के बाद गेंद हवा में चली गई। इसी बीच लंकाशायर के कप्तान डेन विलास के कैच लेने की कोशिश में डाइव लगाई। इस दौरान डेन की पैंट खिसक गई। लेकिन इसके बाद डेन विलास ने बॉल थ्रो कर अपनी पेंट तो ऊपर चढ़ा ली, लेकिन वह सोच में पड़ गए कि आखिर यह कैसे हुआ। खैर जो भी हो क्रिकेट में कुछ भी कभी भी हो सकता है। आप देखिए मजेदार वीडियो

Updated on:
29 May 2022, 5:58 PM IST
Published on: