क्रिकेट

राहुल द्रविड़ को मिला बोर्ड मीटिंग का बुलावा, एनसीए के भविष्य की रूपरेखा पर सौरव गांगुली से होगी चर्चा

टीम इंडिया के लिए एक साथ डेब्यू करने वाले सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी अब बीसीसीआई में एक साथ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2019, 4:45 PM IST
sourav ganguly and dravid

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में एक साथ डेब्यू करने वाले राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की जोड़ी समय एक साथ बीसीसीआई में हैं। गांगुली जहां बीसीसीआई अध्यक्ष हैं तो राहुल द्रविड़ एनसीए हेड। लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलने वाली यह जोड़ी भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य के लिए अब एक साथ काम करेगी। गांगुली ने द्रविड़ को मिलने के लिए बुलावा भेजा है। इस दरमियान ये दोनों एनसीए के भविष्य का खाका तैयार करेंगे। बता दें कि गांगुली ने 23 अक्टूबर को बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है तो द्रविड़ ने जुलाई में एनसीए प्रमुख की जिम्मेदारी ली है।

गांगुली, द्रविड़ के साथ सभी पदाधिकारी लेंगे भाग

इस मीटिंग में इन दोनों के अलावा बीसीसीआई ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी भाग लेंगे। इस अहम बैठक में एनसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तूफान घोष को भी बुलाया गया है। बता दें कि एनसीए लंबे समय से युवा प्रतिभाओं को निखारता रहा है। इस वजह से यहां से काफी ऐसे खिलाड़ी निकलते हैं, जो टीम इंडिया में जगह बनाते हैं। लेकिन कुछ सालों से यह पुनर्वास केंद्र बनकर रह गया है। अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली ने भी इस बात को माना है। ऐसे में यह उम्मीद है कि बोर्ड अध्यक्ष एनसीए की नई परियोजना की जानकारी लेंगे और इसे एक बार फिर टीम इंडिया का सप्लाई लाइन बनाया जा सके, इस पर विचार करेंगे। बताया जाता है कि द्रविड़ ने एनसीए के लिए एक खाका तैयार कर रखा है, जिसे वह बोर्ड मीटिंग में पेश करेंगे।

Updated on:
29 Oct 2019, 4:45 PM IST
Published on: