क्रिकेट

टीम इंडिया की करारी हार के बाद गौतम गंभीर का छलका दर्द, कहा- मेरे भविष्य का फैसला BCCI करेगा

भारतीय क्रिकेट टीम को गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका से 408 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत से 2-0 से जीत ली। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट मैच में भारत को 30 रन से हराया था।
2 min read
Nov 26, 2025
Gautam Gambhir and Rishabh Pant
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर (बाएं) और विकेट-कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (दाएं) (Photo Credit- IANS)

Gautam Gambhir on BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट मैच में 408 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेजबान टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत से 2-0 से जीत ली। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारतीय टीम को उसके घर में हराने में सफलता हासिल की। न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप झेलने के बाद घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम का यह दूसरा व्हाइटवॉश है। घरेलू टेस्ट मैच में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

'टीम की हार की जिम्मेदारी सबकी'

भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन से मुख्य कोच गौतम गंभीर भी बेहद निराश नजर आए। साउथ अफ्रीका से क्लीन स्वीप झेलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ''मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा। मैं वही व्यक्ति हूं जिसने आपको इंग्लैंड में नतीजे दिलाए और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।''

हालाकि इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि जिम्मेदारी सबकी है, और इसकी शुरुआत मुझसे होती है। हमें बेहतर खेलना होगा। 95/1 से 122/7 स्कोर स्वीकार्य नहीं। आप ना तो किसी को दोष दे सकते हैं, ना किसी शॉट को, गलती सबकी है। मैंने कभी किसी को व्यक्तिगत रूप से दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा।

गौतम गंभीर की कोचिंग में टेस्ट में भारत का प्रदर्शन

जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद भारत ने अब तक कुल 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में भारत को 10 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि विशेषज्ञ बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जगह भारतीय टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को तरजीह दिए जाने की वजह से गौतम गंभीर आलोचकों के निशाने पर रहे हैं।

Updated on:
26 Nov 2025 03:43 pm
Published on:
26 Nov 2025 03:25 pm
Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच