क्रिकेट

Gautam Gambhir का टीम इंडिया का नया हेड कोच बनना तय! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir News: भारतीय टीम के हेड कोच के पद पर गौतम गंभीर की नियुक्ति तय हो गई है और जल्‍द ही इसको लेकर घोषणा की जाएगी। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। आइये आपको भी इस रिपोर्ट के बारे में बताते हैं।

2 min read

Gautam Gambhir News: टीम इंडिया के हेड कोच के आवेदन की आधिकारिक समय सीमा यानी अंतिम तिथि आईपीएल के 17वें संस्करण के समापन के एक दिन बाद 27 मई को समाप्त हो गई। पहले कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई थीं कि राहुल द्रविड़ के बाद इस पद के लिए बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर से संपर्क साधा है, लेकिन इसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पष्ट कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं किया गया है। बीसीसीआई ऐसे कोच को प्रमुखता देगा, जो भारतीय क्रिकेट का अच्‍छा ज्ञान रखता हो और उसे आगे बढ़ा सके। उसके बाद ये साफ हो गया था कि टीम इंडिया का अगला कोच भारतीय ही होगा। इसी बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि गौतम गंभीर ही अगले हेड कोच होंगे।

जल्‍द होगी गौतम गंभीर के नाम की घोषणा 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक हाई प्रोफाइल मालिक, जो बीसीसीआई के करीबी हैं। उन्‍होंने सूचित किया है कि भारतीय टीम के हेड कोच के पद पर गौतम गंभीर की नियुक्ति तय हो गई है और जल्‍द ही इसको लेकर घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गंभीर ने अपने करीबी लोगों से इस जॉब को लेकर बताया है कि वह विचार कर रहे हैं और इसकी जानकारी केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को भी है।

गौतम गंभीर दाखिला कर चुके हैं आवेदन

माना जा रहा है कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच पद के लिए अपना आवेदन दाखिल कर चुके हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि इस साल के लोकसभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर ने अपनी लोकसभा सीट छोड़ दी थी। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष से खुद को राजनीतिक कर्तव्‍यों से मुक्‍त करने का अनुरोध भी किया था, ताकि वे अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकें।

पारिवारिक प्रतिबद्धताएं गंभीर के लिए बड़ी समस्‍या

गौतम गंभीर का बतौर खिलाड़ी और मेंटर के रूप में ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। हालांकि पारिवारिक प्रतिबद्धताएं उनके लिए समस्‍या हो सकती हैं। बता दें कि केकेआर के मेंटर के रूप में सिर्फ दो माह के कार्यकाल में ही उन्‍होंने 5 ब्रेक लिए। वहीं, अब भारतीय टीम में हेड कोच की जिम्‍मेदारी का मतलब है, बहुत व्यस्त कार्यक्रम। इस कार्यकाल के दौरान उन्‍हें टीम के साथ करीब 10 महीने की यात्रा करनी होगी, जो गंभीर के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

Published on:
28 May 2024 07:05 pm
Also Read
View All
AFG vs NZ: गुलबदीन ने तूफानी अर्धशतक जड़ गेंदबाजों को जमकर कूटा, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में कुछ ही घंटे टॉप पर रह सका पाकिस्‍तान, अब भारत बना नंबर-1

अभी बहुत दूर तक जाना है… 14 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ‘भारतीय सीनियर टीम’ के लिए भरी हुंकार

भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

अगली खबर