5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिंकू सिंह ने T20 World Cup 2024 टीम में जगह नहीं मिलने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अच्छे प्रदर्शन के बावजूद…

रिंकू सिंह का पहली बार T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किए जाने पर दर्द छलका है। रिंकू सिंह ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में चयन नहीं होता तो किसी को भी बुरा लगता है।

2 min read
Google source verification

रिंकू सिंह ने आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बतौर फिनिशर टीम इंडिया में जगह बनाई थी। उन्‍होंने टीम में जगह मिलते ही अच्‍छा प्रदर्शन किया, लेकिन आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं कर सके। इस वजह से रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्‍यीय टीम में नहीं चुना गया। इसी बीच अब T20 World Cup 2024 शुरू होने से ठीक पहले पहली बार रिंकू सिंह का दर्द छलका है। रिंकू सिंह ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में चयन नहीं होता तो किसी को भी बुरा लगता है।

'टीम में नहीं चुने जाने पर पहले थोड़ा परेशान था'

बता दें कि युवा फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्‍हें टीम में नहीं चुना गया। रिंकू सिंह ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में कहा कि हां, अगर अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में चयन नहीं होता तो किसी को भी बुरा लगता है। हालांकि इस बार टीम कॉम्बिनेशन के चलते मुझे नहीं चुना गया। जो चीजें आपके हाथ में नहीं होती, उनके बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। पहले वह थोड़ा परेशान थे, लेकिन जो भी होता है वह अच्छे के लिए होता है।

रोहित शर्मा ने दी रिंकू सिंह को ये सलाह

इस दौरान रिंकू सिंह ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। रिंकू ने कहा कि रोहित ने उनसे टेंशन नहीं लेने को कहा है।रिंकू ने बताया कि रोहित भैया ने सिर्फ इतना कहा कि मेहनत करते रहो। दो साल बाद फिर से वर्ल्ड कप होगा। इसलिए ज्यादा चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant रिकवरी के दिनों को याद कर हुए भावुक, बोले- 2 महीने तक टूथ ब्रश भी नहीं कर सका

रिंकू सिंह का टी20 इंटरनेशनल करियर

बता दें कि रिंकू सिंह ने अभी तक भारत के लिए कुल 15 टी20 इंटरनेशनल की 11 पारियों में 89 के औसत और 176.24 के स्‍ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से दो अर्धशतक निकले हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने 31 चौके और 20 छक्‍के भी लगाए हैं।